प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री से बातचीत की

March 02nd, 07:20 am

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और हाल के घटनाक्रमों के संबंध में भारत की चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया और शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता पर भारत के रुख को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

February 26th, 08:56 pm

यरुशलम में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजराइल साझेदारी के सभी पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की। दोनों देशों के बीच गहरे भरोसे और दोस्ती को दर्शाते हुए, नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाकर “शांति, इनोवेशन और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी” का दर्जा देने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने परस्पर हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

भारत-इजराइल संयुक्त वक्तव्य

February 26th, 07:44 pm

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत और इजराइल के द्विपक्षीय संबंधों में हुई बड़ी प्रगति को रेखांकित किया। वे अपनी रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए सहमत हुए, जिसका नाम 'शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए एक विशेष रणनीतिक साझेदारी' होगा।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का इजराइल दौरा

February 26th, 07:41 pm

पीएम मोदी की इजराइल की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें समुद्री विरासत, कृषि, सांस्कृतिक आदान प्रदान, डिजिटल पेमेंट, श्रम आवाजाही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिशरीज एवं एक्वाकल्चर जैसे क्षेत्र शामिल रहे।

भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी

February 26th, 03:30 pm

भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने यरुशलम में तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया

February 26th, 10:37 am

पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 25 फरवरी, 2026 को एक प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें इजराइल के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी इनोवेशन को प्रदर्शित किया गया था। नवाचारकों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में दिखाई गई अत्याधुनिक तकनीकें भारत-इजराइल इनोवेशन , स्टार्टअप्स और बिजनेस पार्टनरशिप को बढ़ाने में अपार संभावनाएँ रखती हैं, खासकर कृषि, वाटर मैनेजमेंट, हेल्थकेयर और डिजिटल सर्विसेस के क्षेत्रों में।

पीएम मोदी इजराइल के तेल अवीव पहुंचे

February 25th, 04:43 pm

पीएम मोदी थोड़ी देर पहले इजराइल पहुंचे। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर वह 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा पर हैं। एयरपोर्ट पर पीएम नेतन्याहू ने उनकी गर्मजोशी से अगवानी की और उनका रस्मी स्वागत किया गया।

प्रस्थान वक्तव्य: प्रधानमंत्री का इजराइल का राजकीय दौरा

February 25th, 08:28 am

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति श्री इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा

February 24th, 05:34 pm

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति श्री इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी से इजराइल के पीएम ने फोन पर बात की

January 07th, 03:03 pm

पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान, गाजा क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी, आतंकवाद के प्रति अपने जीरो-टॉलरेंस रवैये को दोहराया और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

December 10th, 07:56 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज इजराइल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन किया।

प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और दिवाली की शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट किया

October 21st, 11:23 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

प्रधानमंत्री ने बंधकों की रिहाई का स्वागत किया, क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति श्री ट्रम्प के ईमानदार प्रयासों के प्रति समर्थन व्यक्त किया

October 13th, 07:59 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दो साल से अधिक समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उनकी आजादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू के संकल्प का परिणाम है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प की गाजा शांति योजना के अंतर्गत हुई प्रगति पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बधाई दी

October 09th, 10:17 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और राष्ट्रपति ट्रम्प की गाजा शांति योजना के अंतर्गत हुई प्रगति पर उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने इजरायल के प्रधानमंत्री, इजरायल के लोगों और यहूदी समुदाय को रोश हशनाह की शुभकामनाएं दीं

September 22nd, 10:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को रोश हशनाह की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया

September 17th, 03:03 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने 75वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए विश्व नेताओं का आभार जताया।

प्रधानमंत्री ने यरूशलम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा की

September 08th, 10:28 pm

पीएम मोदी ने यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा, भारत हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता है और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति पर अडिग है।

इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

June 13th, 07:42 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्र में बदलती स्थिति के संबंध में बातचीत की।

दुनिया ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

April 24th, 03:29 pm

22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, ने विश्व नेताओं में एकजुटता की एक मजबूत लहर पैदा की है। पीएम मोदी ने वैश्विक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, और यह संकल्प लिया कि भारत आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को छोड़ने वाला नहीं है, चाहे वे धरती के किसी भी कोने में हों।”

प्रधानमंत्री ने बेंजामिन नेतन्याहू को हनुक्काह की शुभकामनाएं दीं

December 25th, 06:27 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और दुनिया भर में हनुक्काह त्यौहार मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।