प्रधानमंत्री ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' में श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात की

May 10th, 07:05 pm

बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई, खासकर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर। प्रधानमंत्री ने संस्था द्वारा विभिन्न पहलों के माध्यम से समाज सेवा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने हमेशा से समाज की शक्ति को साथ लेकर काम किया: बेंगलुरु में पीएम मोदी

May 10th, 11:05 am

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' की 45वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया और कई नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की। उन्होंने आध्यात्मिकता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं, मेंटल हेल्थ और सामूहिक भागीदारी की भूमिका को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया, कई नए प्रोजेक्ट शुरू किए

May 10th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 'आर्ट ऑफ लिविंग' की 45वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया और कई नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की। उन्होंने आध्यात्मिकता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं, मेंटल हेल्थ और सामूहिक भागीदारी की भूमिका को रेखांकित किया।

कांग्रेस की सत्ता की किताब में गवर्नेंस का चैप्टर ही नहीं है: बेंगलुरु में पीएम मोदी

May 10th, 09:46 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और दक्षिण भारत में भाजपा के बढ़ते समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि देश की जनता अब अस्थिरता और घोटालों की राजनीति के बजाय “स्टेबिलिटी, स्पीड और सॉल्यूशन” को चुन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूर्य का उदय हुआ है।

पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया

May 10th, 09:45 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और दक्षिण भारत में भाजपा के बढ़ते समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि देश की जनता अब अस्थिरता और घोटालों की राजनीति के बजाय “स्टेबिलिटी, स्पीड और सॉल्यूशन” को चुन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूर्य का उदय हुआ है।

प्रधानमंत्री 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे

May 09th, 11:17 am

पीएम मोदी 10 मई को बेंगलुरु का दौरा करेंगे। जहां वे ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और उसके इंटरनेशनल सेंटर में बने नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तेलंगाना में वह लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें उद्योग, हाईवे, रेलवे, हेल्थकेयर और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

April 29th, 11:22 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में विशाल जनसभा की

March 11th, 06:00 pm

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली को साहस और आस्था की धरती बताया। उन्होंने मरुदु बंधुओं की वीरता को याद किया और कारगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर एम. सरवनन के बलिदान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “त्रिची साहस और आस्था की धरती है।” पीएम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की संस्कृति और विरासत का गर्व के साथ सम्मान करती है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य के बेटे सी. पी. राधाकृष्णन आज भारत के उपराष्ट्रपति हैं।

जब भारत और कनाडा एक साथ खड़े होते हैं, तो हम पूँजी और क्षमता की एक बड़ी आर्थिक ताकत बनाते हैं: भारत-कनाडा सीईओ फोरम में पीएम मोदी

March 02nd, 02:30 pm

भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया, जो आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को लेकर कुछ सुझाव साझा किए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह साझेदारी केवल देशों की राजधानियों तक सीमित न रहकर राज्यों और प्रांतों तक फैलनी चाहिए।

विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु हमारा सामूहिक लक्ष्य: मदुरै में पीएम मोदी

March 01st, 03:30 pm

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मदुरै में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। अपने संबोधन में उन्होंने तमिलनाडु के लोगों के लिए 9 वंदे भारत ट्रेन, 9 अमृत भारत ट्रेन और रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण का जिक्र किया। पीएम ने आकाशवाणी के नए FM रिले ट्रांसमीटरों का भी उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मदुरै में ₹4,400 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

March 01st, 03:00 pm

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मदुरै में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। अपने संबोधन में उन्होंने तमिलनाडु के लोगों के लिए 9 वंदे भारत ट्रेन, 9 अमृत भारत ट्रेन और रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण का जिक्र किया। पीएम ने आकाशवाणी के नए FM रिले ट्रांसमीटरों का भी उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म का प्रतिनिधित्व करने वाले 'BEST' पुडुचेरी के अपने विजन को दोहराया

March 01st, 12:00 pm

पीएम मोदी ने पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थकेयर और परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म का प्रतिनिधित्व करने वाले 'BEST' पुडुचेरी के अपने विजन को दोहराया। स्वतंत्रता संग्राम में पुडुचेरी के योगदान को रेखांकित करते हुए, उन्होंने 2047 तक एक विकसित पुडुचेरी और एक विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक मिशन पर जोर दिया।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पुडुचेरी में विकास कार्यों की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया

March 01st, 11:45 am

पीएम मोदी ने पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थकेयर और परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म का प्रतिनिधित्व करने वाले 'BEST' पुडुचेरी के अपने विजन को दोहराया। स्वतंत्रता संग्राम में पुडुचेरी के योगदान को रेखांकित करते हुए, उन्होंने 2047 तक एक विकसित पुडुचेरी और एक विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक मिशन पर जोर दिया।

पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा

January 25th, 11:30 am

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री ने प्रेरणादायी साइक्लिंग उपलब्धि के लिए श्री एस. सुरेश कुमार जी को बधाई दी

January 01st, 10:01 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री एस. सुरेश कुमार जी की उस उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना की, जिसके अंतर्गत उन्होंने बेंगलुरु से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की।

‘वन्देमातरम्’ की भावना भारत की अमर चेतना से जुड़ी है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

October 26th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने छठ पूजा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय नस्ल के डॉग्स, भारतीय कॉफी, आदिवासी समुदाय के नेताओं और संस्कृत भाषा के महत्व जैसे रोचक विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने ‘वन्देमातरम्’ गीत के 150वें वर्ष का विशेष उल्लेख किया।

GST रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को accelerate करेंगे: पीएम मोदी

September 21st, 06:09 pm

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने घोषणा की कि 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से ही देश Next-Generation GST reforms को लागू करेगा। उन्होंने कहा कि यह 'GST बचत उत्सव' की शुरुआत है। 2017 में GST रिफॉर्म्स की दिशा में भारत द्वारा उठाए गए शुरुआती कदमों को याद करते हुए, पीएम ने जोर देकर कहा कि यह रिफॉर्म एक सतत यात्रा है। उन्होंने नागरिकों से ‘स्वदेशी’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को गर्व के साथ दोहराने का भी आग्रह किया।

पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया

September 21st, 05:00 pm

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने घोषणा की कि 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से ही देश Next-Generation GST reforms को लागू करेगा। उन्होंने कहा कि यह 'GST बचत उत्सव' की शुरुआत है। 2017 में GST रिफॉर्म्स की दिशा में भारत द्वारा उठाए गए शुरुआती कदमों को याद करते हुए, पीएम ने जोर देकर कहा कि यह रिफॉर्म एक सतत यात्रा है। उन्होंने नागरिकों से ‘स्वदेशी’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को गर्व के साथ दोहराने का भी आग्रह किया।

‘विकसित भारत’ की यात्रा Digital India के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी होगी: बेंगलुरु में पीएम मोदी

August 10th, 01:30 pm

पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में लगभग 22,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह उल्लेख करते हुए कि बेंगलुरु अब प्रमुख वैश्विक शहरों के साथ पहचाना जाने लगा है, प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत को न केवल वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, बल्कि नेतृत्व भी करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हाल के वर्षों में, भारत सरकार ने बेंगलुरु के लिए हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाएँ शुरू की हैं और आज इस अभियान को नई गति मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में लगभग ₹22,800 करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया

August 10th, 01:05 pm