हमने संकल्प लिया है कि इस देश के सबसे गरीब से गरीब व्यक्ति के सिर पर भी छत होगी: पीएम

January 03rd, 08:30 pm

स्वाभिमान अपार्टमेंट्स में रहने वाले लाभार्थियों के साथ आत्मीय बातचीत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार की आवास पहल से आए बदलाव पर अपनी खुशी व्यक्त की। इस बातचीत से उन परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की झलक मिली, जो पहले झुग्गियों में रहते थे और अब उन्हें स्थायी आवास मिल गए हैं।

प्रधानमंत्री ने स्वाभिमान अपार्टमेंट्स के लाभार्थियों से बातचीत की

January 03rd, 08:24 pm

स्वाभिमान अपार्टमेंट्स में रहने वाले लाभार्थियों के साथ आत्मीय बातचीत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार की आवास पहल से आए बदलाव पर अपनी खुशी व्यक्त की। इस बातचीत से उन परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की झलक मिली, जो पहले झुग्गियों में रहते थे और अब उन्हें स्थायी आवास मिल गए हैं।

प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में पीएम-आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की

September 17th, 04:02 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में, पीएम-आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की और इस योजना सहित अन्य ऐसी योजनाओं से, उनके जीवन में आ रहे बदलावों के बारे में जाना।

प्रधानमंत्री मोदी ने के.पी. शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी

July 15th, 11:39 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री के. पी. शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने भारत एवं नेपाल के बीच मित्रता के गहरे संबंधों को और मजबूत करने तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने हेतु मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।

प्रधानमंत्री 14 मार्च को दिल्ली में पीएम-स्वनिधि लाभार्थियों को संबोधित करेंगे

March 13th, 07:10 pm

पीएम मोदी 14 मार्च, 2024 को दिल्ली में पीएम-स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री, दिल्ली के पांच हजार स्ट्रीट वेंडर्स सहित 1 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को योजना के तहत ऋण वितरित करेंगे और दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर्स की आधारशिला भी रखेंगे।

वंचित वर्ग के विकास और सम्मान का अभियान आने वाले पांच वर्षों में और तेज होगा: पीएम मोदी

March 13th, 04:30 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी आउटरीच कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश आज दलित, पिछड़े और वंचित समाज के कल्याण की दिशा में एक बड़े अवसर का साक्षी बन रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधार जनकल्याण (PM-SURAJ) नेशनल पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी आउटरीच कार्यक्रम में भाग लिया

March 13th, 04:00 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी आउटरीच कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश आज दलित, पिछड़े और वंचित समाज के कल्याण की दिशा में एक बड़े अवसर का साक्षी बन रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधार जनकल्याण (PM-SURAJ) नेशनल पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को वंचित वर्गों को ऋण सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क को चिह्नित करने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेंगे

March 12th, 06:43 pm

पीएम मोदी 13 मार्च, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क को चिह्नित करने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री, सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (PM-SURAJ) राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और देश के वंचित वर्गों के एक लाख उद्यमियों के लिए ऋण सहायता स्‍वीकृत करेंगे।

प्रधानमंत्री 18 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे

January 17th, 05:13 pm

पीएम मोदी 18 जनवरी, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। देश भर में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य, सरकार की प्रमुख योजनाओं की सैचुरेशन प्राप्ति है ताकि इन योजनाओं के लाभ की समयबद्ध तरीके से, सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री 15 जनवरी को PM-JANMAN के तहत पीएम-आवास योजना के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे

January 14th, 01:22 pm

पीएम मोदी 15 जनवरी, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) के अंतर्गत, पीएम-आवास योजना (ग्रामीण) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। पीएम के अंत्योदय विजन के अनुरूप, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए PM-JANMAN पहल का शुभारंभ 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया गया था। प्रधानमंत्री इस अवसर पर PM-JANMAN के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की

January 03rd, 01:49 pm

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान महिलाओं के एक समूह ने पीएम को अपने सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से हासिल हुई आत्मनिर्भरता के बारे में बताया। इसी प्रकार अन्य लाभार्थियों ने भी सरकारी योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव के बारे में बात की। पीएम ने 'एक्स' पर इस अवसर की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि सुदूर इलाकों सहित अलग-अलग वर्गों तक विकास का लाभ पहुँचते देखना अत्यंत संतोषजनक है।