पीएम ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया
December 30th, 10:06 am
पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला पीएम के तौर पर, बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी सोच और विरासत भारत-बांग्लादेश साझेदारी को आगे भी राह दिखाती रहेगी।प्रधानमंत्री ने बेगम खालिदा जिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
December 01st, 10:30 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में वर्षों तक योगदान देने वाली बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री मोदी ने कहा है कि भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।