कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में ₹4,415.60 करोड़ के रोड अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

June 03rd, 03:29 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने मध्य प्रदेश में NH-347B के हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी सेक्शन के अपग्रेडेशन और NH-347B के देशगांव-जुलवानिया सेक्शन को चौड़ा करने को मंजूरी दी है। इस पर ₹4,415.60 करोड़ खर्च होंगे। अपग्रेडेड कॉरिडोर 6 PM गति-शक्ति इकोनॉमिक नोड्स, 5 सोशल नोड्स और 5 लॉजिस्टिक नोड्स से जुड़कर मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन को बढ़ाएगा, जिससे पूरे इलाके में सामान और यात्रियों की तेज आवाजाही हो सकेगी।

सत्ता के लिए व्याकुल कांग्रेस एमपी में लोगों को सोने का महल बनाने का भी वादा कर सकती है: पीएम मोदी

November 13th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए उतावली कांग्रेस, लोगों से सोने के महल बनाने का भी वादा कर सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां कांग्रेस ने किसानों के नाम पर सिर्फ अपने लोगों की तिजोरी भरी है, वहीं किसानों के कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार ने कपास, गेहूं, सोयाबीन जैसी फसलों का MSP भी लागत से दो गुना ज्यादा दिया है।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के बड़वानी में जनसभा को संबोधित किया

November 13th, 04:30 pm