प्रधानमंत्री ने बारबाडोस में लगातार तीसरी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को बधाई दी

February 13th, 12:17 pm

बारबाडोस में लगातार तीसरी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत; बारबाडोस के साथ अपनी पुरानी मित्रता को बहुत महत्व देता है। उन्होंने 2024 में India-CARICOM Summit के दौरान हुई अपनी मुलाकात को याद किया और कहा कि वे साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

पीएम मोदी ने 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' अवार्ड के लिए आभार व्यक्त किया

March 07th, 10:02 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' अवार्ड के लिए बारबाडोस की सरकार और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने इस सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों और भारत तथा बारबाडोस के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्पित किया है।

पीएम मोदी ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री से मुलाकात की

November 21st, 09:13 am

भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान पीएम मोदी ने बारबाडोस की पीएम मिया अमोर मोटली से मुलाकात की। उन्होंने हेल्थ, फार्मा, क्लाइमेट एक्शन और सांस्कृतिक संबंधों में सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों, ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल रिफॉर्म्स और ग्लोबल साउथ में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका की समीक्षा की।