भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी
January 03rd, 12:00 pm
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
January 03rd, 11:30 am
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।प्रधानमंत्री ने PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की
December 31st, 08:11 pm
पीएम मोदी ने आज PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की, जो कोऑपरेटिव और परिणाम-केंद्रित गवर्नेंस की एक दशक लंबी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस बैठक के दौरान उन्होंने 5 राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पाँच अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की समीक्षा की, जिनकी कुल लागत ₹40,000 करोड़ से अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि PRAGATI, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने का एक सशक्त माध्यम है।‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
December 28th, 11:30 am
साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।पीएम 6 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे
June 04th, 12:37 pm
पीएम मोदी, 6 जून को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे, जहाँ वे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वे कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, वे कटरा में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की आधारशिला रखेंगे, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।21वीं सदी का जम्मू-कश्मीर विकास की नई गाथा लिख रहा है: सोनमर्ग टनल के उद्घाटन पर पीएम
January 13th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग टनल का उद्घाटन किया और कठिन परिस्थितियों के बीच किए गए प्रयासों और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने सोनमर्ग, कारगिल और लेह में ऑल-वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और जरूरी सेवाओं तक पहुँच बेहतर बनाने में टनल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल के पर्व पर बधाई दी तथा ‘चिल्लई-कलां’ की कठोर सर्दियों में क्षेत्र की सहनशीलता की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया
January 13th, 12:15 pm
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग टनल का उद्घाटन किया और कठिन परिस्थितियों के बीच किए गए प्रयासों और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने सोनमर्ग, कारगिल और लेह में ऑल-वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और जरूरी सेवाओं तक पहुँच बेहतर बनाने में टनल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल के पर्व पर बधाई दी तथा ‘चिल्लई-कलां’ की कठोर सर्दियों में क्षेत्र की सहनशीलता की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री 6 जनवरी को कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
January 05th, 06:28 pm
पीएम मोदी, 6 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिसमें नए जम्मू रेलवे डिवीजन और तेलंगाना में चर्लपल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन तथा ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगड़ा रेलवे डिवीजन बिल्डिंग का शिलान्यास शामिल है।भारतीयों की सामूहिक शक्ति हर चुनौती का समाधान देती है : मन की बात के दौरान पीएम मोदी
June 18th, 11:30 am
'मन की बात' के दौरान पीएम मोदी ने कच्छ के लोगों के हौंसले और उनकी जिजीविषा की प्रशंसा की और हाल ही में आए चक्रवात और 2001 के भूकंप के बाद जिले के विकास को लेकर उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य पर चर्चा की और निक्षय मित्र के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आपातकाल के काले दिनों के बारे में भी बताया और याद दिलाया कि उस दौरान लोकतंत्र के समर्थकों को कैसे प्रताड़ित किया गया था।अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद अशरफ गनी ने उड़ी आतंकी हमले पर शोक प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बात की
September 20th, 04:37 pm
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति श्री अशरफ गनी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात कर जम्मू व कश्मीर के उरी में हुए हमले की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रपति गनी ने सीमा-पार से हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद का खात्मा करने के लिए भारत के द्वारा उठाए गए हरेक कदम पर अफगानिस्तान की एकजुटता और समर्थन का संदेश दिया।पीएम ने की उरी में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा
September 18th, 02:15 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू व कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। पीएम ने कहा कि हम उरी में कायरता पूर्वक किये गए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। राष्ट्र को आश्वस्त भी किया कि इस अभद्र हमले के पीछे जिसका भी हाथ है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।