कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

September 09th, 03:25 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ₹10,783 करोड़ की लागत वाले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट्स से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, भीड़-भाड़ कम होगी, लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा, रोजगार बढ़ेंगे और इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुँच आसान होगी।