कैबिनेट ने बिहार में ₹2,192 करोड़ की रेलवे परियोजना को मंजूरी दी
September 24th, 03:05 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर रेलवे लाइन के दोहरीकरण को ₹2,192 करोड़ की लागत से मंजूरी दी है। बिहार के चार ज़िलों को कवर करने वाली यह मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाएगी तथा कंजेशन और उत्सर्जन कम करेगी। यह परियोजना भारत को अधिक एफिशिएंट, सस्टेनेबल और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होगी।प्रधानमंत्री 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
August 20th, 03:02 pm
पीएम मोदी 22 अगस्त को बिहार व पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और क्रमशः ₹13,000 करोड़ तथा ₹5,200 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। बिहार में, वह सड़क परियोजनाओं, एक पावर प्लांट, एक हॉस्पिटल & रिसर्च सेंटर, एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे, दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और PMAY के लाभार्थियों के गृह प्रवेश समारोह में भाग लेंगे। पश्चिम बंगाल में, वह कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए मेट्रो एवं सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।21वीं सदी का भारत 21वीं सदी का बिहार, अब सभी पुरानी कमियों को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
September 21st, 12:13 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने 9 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के माध्यम से 6 लाख गांवों को 1000 दिनों के भीतर जोड़ने की पहल की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत देश के हर गाँव तक कनेक्टिविटी पहुँचाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। जब तेज इंटरनेट हर गाँव तक पहुँच जाएगा, तो गाँव में पढ़ाई करना आसान हो जाएगा। गाँव के बच्चे, युवा भी दुनिया की किताबें और प्रौद्योगिकी बस एक क्लिक में देख सकेंगे।”प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया
September 21st, 12:12 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने 9 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के माध्यम से 6 लाख गांवों को 1000 दिनों के भीतर जोड़ने की पहल की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत देश के हर गाँव तक कनेक्टिविटी पहुँचाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। जब तेज इंटरनेट हर गाँव तक पहुँच जाएगा, तो गाँव में पढ़ाई करना आसान हो जाएगा। गाँव के बच्चे, युवा भी दुनिया की किताबें और प्रौद्योगिकी बस एक क्लिक में देख सकेंगे।”प्रधानमंत्री बिहार में 14,000 करोड़ रुपए की 9 राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
September 19th, 05:48 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 21 सितंबर, 2020 को बिहार में 9 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।सही कनेक्टिविटी से विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी
October 14th, 02:17 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोकामा में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार के मोकामा में 3,769 करोड़ रुपये की सड़क एवं सीवरेज परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए आधारशिला रखी, मोकामा में जनसभा को संबोधित किया
October 14th, 02:14 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोकामा में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार के मोकामा में 3,769 करोड़ रुपये की सड़क एवं सीवरेज परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार दौरे पर
October 13th, 04:29 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर जाएंगे।