140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और प्रयास से साकार होगा विकसित भारत का लक्ष्य: पीएम मोदी
August 15th, 07:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया
August 15th, 06:50 am
पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।भारत ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
August 15th, 06:45 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।कैबिनेट ने PPP के तहत प्राइवेट पार्टनरशिप के साथ लॉन्ग टर्म लाइसेंस मॉडल पर नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दी
May 13th, 03:41 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PPP मॉडल के तहत डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत नागपुर एयरपोर्ट को मध्य भारत के एक प्रमुख एविएशन और कार्गो हब के रूप में विकसित किया जाएगा। चरणबद्ध विकास योजना के तहत भविष्य में प्रतिवर्ष 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता विकसित की जाएगी, जिससे विदर्भ क्षेत्र में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्गो सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा: उत्तराखंड में पीएम मोदी
April 14th, 01:25 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया
April 14th, 01:20 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।प्रधानमंत्री ने संसद परिसर में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 14th, 11:33 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह संसद परिसर में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
April 14th, 09:14 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेस ने हमेशा असम के हितों से समझौता किया: बिस्वनाथ में पीएम मोदी
April 01st, 11:45 am
पीएम मोदी ने असम के बिस्वनाथ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘विकास विरोधी’ और ‘स्वतंत्र भारत में भ्रष्टाचार की जड़’ बताया। BJP-NDA सरकार के कामों को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हजारों बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है, जिससे असम की विरासत और पर्यावरण की बहाली हुई है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।भाजपा-एनडीए ने कांग्रेस के ‘अन्यायपूर्ण’ सांप्रदायिक हिंसा बिल को संसद में पास होने से रोका: असम के गोगामुख में पीएम मोदी
April 01st, 11:30 am
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोगामुख में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जो चुनाव की घोषणा के बाद असम में उनकी पहली रैली थी। इस कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों ने भारी संख्या में और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर का संकेत है।पीएम मोदी ने असम के गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 01st, 11:00 am
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, चुनावों की घोषणा के बाद असम में ये उनकी पहली रैलियां थीं। इन आयोजनों में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों ने भारी संख्या में और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर का संकेत है।प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 01st, 04:30 pm
पीएम मोदी ने मदुरै में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत तमिलनाडु की आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि वे अभी तिरुप्पारनकुंद्रम गए थे और भगवान मुरुगन के दर्शन किए, जिसे उन्होंने बेहद दिव्य अनुभव बताया। पीएम ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु और पूरे देश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर कदम, हर पग, हर प्रयास, राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित हो: लखनऊ में पीएम मोदी
December 25th, 06:16 pm
पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया
December 25th, 05:23 pm
पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।भारत आज ग्लोबल इकोनॉमी का ग्रोथ ड्राइवर बन रहा है: पीएम मोदी
December 06th, 08:14 pm
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने ने कहा कि भारत की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 8% से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि आज का भारत न केवल खुद को बदल रहा है, बल्कि भविष्य को भी बदल रहा है। “हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ” शब्द के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर नए गौरव को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी 140 करोड़ देशवासियों से देश को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 को संबोधित किया
December 06th, 08:13 pm
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने ने कहा कि भारत की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 8% से अधिक रही है। उन्होंने बताया कि आज का भारत न केवल खुद को बदल रहा है, बल्कि भविष्य को भी बदल रहा है। “हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ” शब्द के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर नए गौरव को हासिल करने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी 140 करोड़ देशवासियों से देश को गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की हैं।प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी
December 06th, 09:11 am
प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को आज महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में संविधान दिवस पर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण पर गर्व व्यक्त किया
November 26th, 10:51 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में संविधान दिवस पर डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर की प्रतिमा के अनावरण पर अत्यधिक गर्व व्यक्त किया है।बिहार ने झूठ को हराया और सच का साथ दिया: एनडीए की बड़ी जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय से बोले पीएम मोदी
November 14th, 07:30 pm
एनडीए को बिहार में मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधन दिया। उन्होंने राज्य के लोगों के अभूतपूर्व समर्थन के लिए, उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जीत बिहारवासियों के अटूट विश्वास को दर्शाती है, जिन्होंने अपने जनादेश से धूम मचा दी। उन्होंने कहा, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया है।पीएम मोदी ने बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में संबोधन दिया
November 14th, 07:00 pm
एनडीए को बिहार में मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधन दिया। उन्होंने राज्य के लोगों के अभूतपूर्व समर्थन के लिए, उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जीत बिहारवासियों के अटूट विश्वास को दर्शाती है, जिन्होंने अपने जनादेश से धूम मचा दी। उन्होंने कहा, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया है।