प्रधानमंत्री 9 मार्च को “सबका साथ, सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” विषय पर आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे
March 08th, 04:35 pm
बजट में प्रस्तुत नीतिगत दृष्टिकोण को व्यवहारिक रणनीतियों में बदलने के लिए, पीएम मोदी 9 मार्च 2026 को “सबका साथ, सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” विषय पर आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस विषय के अंतर्गत, शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य और आयुष, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों पर अनेक सत्र आयोजित किए जाएंगे।प्रधानमंत्री 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा करेंगे
September 24th, 06:25 pm
पीएम मोदी 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन करेंगे, जहाँ राज्य की कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। राजस्थान के बांसवाड़ा में वे बिजली, क्लीन-एनर्जी, कृषि, कनेक्टिविटी और जल क्षेत्रों में 1,22,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे तथा 15,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे।भारत - मॉरीशस संयुक्त घोषणा : विशेष आर्थिक पैकेज
September 11th, 01:53 pm
पीएम मोदी और मॉरीशस के पीएम रामगुलाम ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। भारत, मॉरीशस में प्रमुख परियोजनाओं में सहयोग देगा, जिनमें एक नया सर शिवसागर रामगुलाम नेशनल हॉस्पिटल, एक AYUSH सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एक Veterinary School और प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य शामिल हैं। भारत सरकार चालू वित्त वर्ष में मॉरीशस को 25 मिलियन डॉलर की बजटीय सहायता प्रदान करेगी।मॉरीशस, भारत की Neighbourhood First पॉलिसी और Vision ‘महासागर’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है: पीएम मोदी
September 11th, 12:30 pm
वाराणसी में संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि काशी में गंगा के अविरल प्रवाह की तरह, भारतीय संस्कृति के सतत प्रवाह ने मॉरीशस को समृद्ध किया है। उन्होंने चागोस समझौते के सफल समापन पर पीएम रामगुलाम और मॉरीशस के लोगों को बधाई दी। पीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए मॉरीशस के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की।अगले दशक के लिए भारत-जापान जॉइंट विजन: स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए आठ डायरेक्शन
August 29th, 07:11 pm
भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए, अगले दशक के लिए स्पष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों के साथ आठ comprehensive all-nation lines of effort की रूपरेखा तैयार की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य भारत-जापान जन-केंद्रित साझेदारी में एक ट्रांसफॉर्मेटिव फेज की शुरुआत करना है। यह दोनों देशों के रिश्तों के आठवें दशक को चिह्नित करेगा और आने वाली पीढ़ियों को ठोस लाभ पहुँचाएगा।आइए, हम सब योग को एक जन-आंदोलन बनाएं; जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए: पीएम मोदी
June 21st, 07:06 am
पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया और योग सत्र में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने उस पल को याद किया जब भारत ने UN में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार रखा था। उन्होंने बताया कि ‘योगांध्र अभियान’ में दो करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं, जो जन-भागीदारी की जीवंत भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि योग, व्यक्ति को 'मैं' से 'हम' की ओर ले जाता है।प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया
June 21st, 06:30 am
पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया और योग सत्र में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने उस पल को याद किया जब भारत ने UN में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार रखा था। उन्होंने बताया कि ‘योगांध्र अभियान’ में दो करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं, जो जन-भागीदारी की जीवंत भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि योग, व्यक्ति को 'मैं' से 'हम' की ओर ले जाता है।आज हर भारतीय का एक ही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है – ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
May 25th, 11:30 am
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सैनिकों द्वारा दिखाए गए पराक्रम की सराहना की, जिसने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की, जिसमें महाराष्ट्र का एक गाँव, जहाँ पहली बार बस पहुँची है, शेरों की बढ़ती आबादी, सिक्किम की पारंपरिक बुनाई और ड्रोन दीदी शामिल हैं। पीएम ने शहद उत्पादन और मधुमक्खियों को बचाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।भारत का परचम हर वैश्विक मंच पर लहराए, यही हमारी आकांक्षा और दिशा: पीएम मोदी
March 01st, 11:00 am
पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित NXT कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया और NewsX World को इसके ग्लोबल लॉन्च पर बधाई दी। उन्होंने इसके पॉलिसी-सेंट्रिक अप्रोच और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव की प्रशंसा की। मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्शन और एक्सपोर्ट में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने AYUSH, मिलेट्स और हल्दी में ‘वोकल फॉर लोकल’ की सफलता पर जोर दिया। उन्होंने AI और इनोवेशन में भारत के नेतृत्व का भी उल्लेख किया।पीएम मोदी ने NXT कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया
March 01st, 10:34 am
पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित NXT कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया और NewsX World को इसके ग्लोबल लॉन्च पर बधाई दी। उन्होंने इसके पॉलिसी-सेंट्रिक अप्रोच और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव की प्रशंसा की। मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्शन और एक्सपोर्ट में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने AYUSH, मिलेट्स और हल्दी में ‘वोकल फॉर लोकल’ की सफलता पर जोर दिया। उन्होंने AI और इनोवेशन में भारत के नेतृत्व का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री ने आयुष क्षेत्र की समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
February 27th, 08:14 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समग्र कल्याण एवं स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित करने और देश के कल्याण से संबंधित इकोसिस्टम में योगदान देने में आयुष क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, इस क्षेत्र की क्षेत्र की समीक्षा करने हेतु 7 लोक कल्याण मार्ग में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।भारत के विकसित भविष्य में टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी: मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम
February 24th, 10:35 am
भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने ग्रोथ के एक नए युग की घोषणा करते हुए कहा, दुनिया का भविष्य भारत में है। 'विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत' पर जोर देते हुए उन्होंने कृषि, खनिज और उद्योग में मध्य प्रदेश की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते ग्लोबल कॉन्फिडेंस और इन्वेस्टमेंट्स के साथ, भारत तेजी से इकोनॉमिक सुप्रीमसी और क्लीन एनर्जी लीडरशिप की ओर बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित किया
February 24th, 10:30 am
भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने ग्रोथ के एक नए युग की घोषणा करते हुए कहा, दुनिया का भविष्य भारत में है। 'विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत' पर जोर देते हुए उन्होंने कृषि, खनिज और उद्योग में मध्य प्रदेश की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते ग्लोबल कॉन्फिडेंस और इन्वेस्टमेंट्स के साथ, भारत तेजी से इकोनॉमिक सुप्रीमसी और क्लीन एनर्जी लीडरशिप की ओर बढ़ रहा है।परिणामों की सूची: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा (23-26 जनवरी, 2025)
January 25th, 08:54 pm
भारत और इंडोनेशिया ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में पांच महत्वपूर्ण सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए। इनमें स्वास्थ्य सहयोग, समुद्री सुरक्षा, पारंपरिक चिकित्सा गुणवत्ता आश्वासन, डिजिटल डेवलपमेंट और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (2025-28) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, तीसरे भारत-इंडोनेशिया सीईओ फोरम ने लीडर्स को अपनी जॉइंट रिपोर्ट प्रस्तुत की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
January 05th, 12:15 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाना और यात्रा को आसान बनाना सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी की।स्वास्थ्य क्षेत्र में हमारे प्रयास, विकसित भारत का मजबूत आधार बनेंगे: पीएम मोदी
October 29th, 01:28 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े ₹12,850 करोड़ से अधिक के कई अहम प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अपने देश के गरीब और मध्यम वर्ग को महंगे इलाज के बोझ से बाहर निकालकर ही रहूंगा और देश आज इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े ₹12,850 करोड़ से अधिक के कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की
October 29th, 01:00 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े ₹12,850 करोड़ से अधिक के कई अहम प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अपने देश के गरीब और मध्यम वर्ग को महंगे इलाज के बोझ से बाहर निकालकर ही रहूंगा और देश आज इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”आपका एक-एक वोट मजबूत मोदी और सुरक्षित भारत की गारंटी बनेगा: बेल्लारी में पीएम मोदी
April 28th, 02:28 pm
कर्नाटक के बेल्लारी की विशाल जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आज, जब भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो कुछ देश और संस्थाएं इससे नाखुश हैं। क्योंकि वे अपने स्वार्थों की आसानी से पूर्ति के लिए एक कमजोर भारत और भारत में एक कमजोर सरकार चाहते हैं। बड़े पैमाने के भ्रष्टाचार पर पली-बढ़ी कांग्रेस को भी ऐसे हालात रास आते हैं। लेकिन संकल्पवान भाजपा सरकार दबाव में नहीं झुकती है और ऐसी ताकतों को कड़ी चुनौती देती है। कांग्रेस और उसके सहयोगी जान लें कि उनकी ऐसी तमाम कोशिशों के बावजूद, भारत और कर्नाटक विकसित होकर रहेंगे।आपका प्रत्येक वोट मोदी के संकल्पों को मजबूत करेगा: दावणगेरे में पीएम मोदी
April 28th, 12:20 pm
दावणगेरे में दिन की अपनी तीसरी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोहराया, आज एक तरफ बीजेपी सरकार देश को आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी कर्नाटक को पीछे धकेल रही है। जहां विकसित भारत के लिए निरंतर विकास पर जोर देते हुए, मोदी का मंत्र है '2047 के लिए 24/7' तो वहीं कांग्रेस का वर्क कल्चर है- 'ब्रेक करो, ब्रेक लगाओ'।प्रभु राम के प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वालों को अब देश ठुकराएगा: उत्तर कन्नड़ा में पीएम मोदी
April 28th, 11:30 am
उत्तर कन्नड़ा की रैली में पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ वोट बैंक के लालच में राम मंदिर का अपमान करने वाले लोग हैं। दूसरी तरफ अंसारी परिवार है; इकबाल अंसारी, जिनके पूरे परिवार ने तीन पीढ़ियों तक, राम मंदिर के खिलाफ मुकदमा लड़ा, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। राम मंदिर के ट्रस्टियों ने जब अंसारी को आमंत्रित किया, तो वे 'प्राण-प्रतिष्ठा' में शामिल हुए।