‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

December 28th, 11:30 am

साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

November 25th, 10:20 am

देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन के एक ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि आने वाली सदियों तक, धर्म ध्वज भगवान राम के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रचार करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और समाज को वास्तव में सशक्त करना है, तो हम सभी के भीतर ‘राम’ को जागृत करना होगा।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी का संबोधन

November 25th, 10:13 am

देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन के एक ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि आने वाली सदियों तक, धर्म ध्वज भगवान राम के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रचार करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और समाज को वास्तव में सशक्त करना है, तो हम सभी के भीतर ‘राम’ को जागृत करना होगा।

महागठबंधन के लोग बिहार के चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं: सीतामढ़ी में पीएम मोदी

November 08th, 11:15 am

पीएम मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने माता सीता की पावन भूमि पर आशीर्वाद लिया तथा आस्था और राष्ट्र निर्माण के बीच गहरे संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने 8 नवंबर 2019 की घटनाओं को याद किया, जब उन्होंने अगले दिन निर्धारित एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले, अयोध्या मामले में अनुकूल निर्णय के लिए प्रार्थना की थी और कहा कि आज वे सीतामढ़ी में ‘विकसित बिहार’ के लिए लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने मतदाताओं को याद दिलाया कि यह चुनाव, बिहार के युवाओं का भविष्य तय करेगा और उनसे प्रगति के लिए मतदान करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी और बेतिया में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 08th, 11:00 am

पीएम मोदी ने आज बिहार के सीतामढ़ी और बेतिया में विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने माता सीता की पावन भूमि पर आशीर्वाद लिया तथा आस्था और राष्ट्र निर्माण के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। 8 नवंबर, 2019 की घटना को याद करते हुए, जब उन्होंने अगले दिन एक उद्घाटन समारोह में जाने से पहले अयोध्या मामले में अनुकूल फैसले के लिए प्रार्थना की थी, उन्होंने कहा कि अब वे सीतामढ़ी में एक विकसित बिहार के लिए लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने मतदाताओं को याद दिलाया कि यह चुनाव, बिहार के युवाओं का भविष्य तय करेगा और उनसे प्रगति के लिए मतदान करने का आग्रह किया।

बिहार की सुरक्षा व उसके बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रहे आरजेडी-कांग्रेस: कटिहार, बिहार में पीएम मोदी

November 03rd, 02:30 pm

बिहार के कटिहार में आयोजित एक विशाल जनसभा में पीएम मोदी ने फिर एक बार - NDA सरकार, फिर एक बार - सुशासन सरकार के नारे के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने RJD और कांग्रेस पर वोटों के लिए बिहार की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या गरीबों के लिए मिलने वाले फायदे घुसपैठियों को मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व में, NDA ने गवर्नेंस और विकास लाया है, और इस बात पर ज़ोर दिया कि हर एक वोट ‘विकसित बिहार’ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

कांग्रेस और आरजेडी को सिर्फ घुसपैठियों से लगाव: सहरसा, बिहार में पीएम मोदी

November 03rd, 02:15 pm

पीएम मोदी ने सहरसा की जनसभा में कहा कि बिहार में पहले फेज की वोटिंग के लिए सिर्फ़ दो दिन बचे हैं। यहां कई युवा वोटर पहली बार वोट डालेंगे। उन्होंने बिहार के सभी फर्स्ट-टाइम वोटर्स से अपील की, “अपना पहला वोट बर्बाद न होने दें। बिहार में NDA सरकार बना रही है और आपका वोट उसी गठबंधन को जाना चाहिए, जो सच में जीत रहा है। आपका वोट ‘विकसित बिहार’ के लिए होना चाहिए।”

पीएम मोदी ने बिहार के सहरसा और कटिहार में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 03rd, 02:00 pm

पीएम मोदी ने बिहार के सहरसा और कटिहार में विशाल जनसभाएं कीं। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि बिहार में पहले फेज की वोटिंग के लिए सिर्फ़ दो दिन बचे हैं। यहां कई युवा वोटर पहली बार वोट डालेंगे। उन्होंने बिहार के सभी फर्स्ट-टाइम वोटर्स से अपील की, “अपना पहला वोट बर्बाद न होने दें। बिहार में NDA सरकार बना रही है और आपका वोट उसी गठबंधन को जाना चाहिए, जो सच में जीत रहा है। आपका वोट ‘विकसित बिहार’ के लिए होना चाहिए।”

यह विधानसभा केवल कानून बनाने का स्थान नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के भाग्य को आकार देने का एक जीवंत केंद्र है: नवा रायपुर में पीएम मोदी

November 01st, 01:30 pm

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने संविधान सभा के प्रतिष्ठित सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं है, बल्कि 25 वर्षों की जन आकांक्षा, संघर्ष और गौरव का उत्सव है। पीएम ने विश्वास जताया कि यह भवन आने वाले दशकों में छत्तीसगढ़ राज्य की नीति और दिशा तय करने का केंद्र बनेगा।

पीएम मोदी ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया

November 01st, 01:00 pm

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने संविधान सभा के प्रतिष्ठित सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं है, बल्कि 25 वर्षों की जन आकांक्षा, संघर्ष और गौरव का उत्सव है। पीएम ने विश्वास जताया कि यह भवन आने वाले दशकों में छत्तीसगढ़ राज्य की नीति और दिशा तय करने का केंद्र बनेगा।

जंगलराज से दूर रहेगा बिहार...फिर से NDA सरकार: छपरा में पीएम मोदी

October 30th, 11:15 am

बिहार के छपरा की जनसभा में पीएम मोदी ने INDI गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक के तुष्टीकरण से प्रेरित और आस्था व विकास का विरोधी RJD-कांग्रेस गठबंधन, कभी भी जनता की आस्था का सम्मान नहीं कर सकता। महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी, बैंक सखी और लखपति दीदी जैसी NDA की पहलों ने पूरे बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाया है तथा NDA के सत्ता में लौटने पर यह समर्थन और बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

October 30th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी पहली रैली की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी। उन्होंने कहा कि छठ, बिहार और पूरे देश का गौरव है, यह पर्व पूरे भारत और दुनिया भर में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने देशभर में छठ गीतों के प्रचार-प्रसार के लिए एक अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा, जनता सर्वश्रेष्ठ गीतों का चयन करेगी और उनके रचनाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे छठ परंपरा के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

हमें मिलकर बिहार के सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ना है: मोतिहारी में पीएम मोदी

July 18th, 11:50 am

पीएम मोदी ने मोतिहारी, बिहार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में यह दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। पीएम ने बिहार की प्रगति का श्रेय, यहां की माताओं-बहनों की शक्ति और दृढ़ संकल्प को दिया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा और एनडीए का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा।’

पीएम मोदी ने बिहार के मोतिहारी में ₹7,000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

July 18th, 11:30 am

पीएम मोदी ने मोतिहारी, बिहार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में यह दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। पीएम ने बिहार की प्रगति का श्रेय, यहां की माताओं-बहनों की शक्ति और दृढ़ संकल्प को दिया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा और एनडीए का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा।’

भारत और इंडोनेशिया के संबंध हजारों वर्ष पुरानी साझा संस्कृति और इतिहास पर आधारित हैं: पीएम

February 02nd, 02:45 pm

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में श्री सनातन धर्म आलयम के महा कुंभ-अभिशेखम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जकार्ता का मुरुगन मंदिर केवल भगवान मुरुगन का ही नहीं, बल्कि कई अन्य देवी-देवताओं का भी निवास स्थान है। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि यही विविधता और बहुलता हमारी संस्कृति की नींव है। इंडोनेशिया में इस परंपरा को भिन्नेका तुंग्गल इका कहा जाता है, जबकि भारत में इसे “विविधता में एकता” के रूप में जाना जाता है।

इंडोनेशिया के जकार्ता में श्री सनातन धर्म आलयम के महा कुंभ-अभिशेखम के दौरान पीएम मोदी का संबोधन

February 02nd, 02:30 pm

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में श्री सनातन धर्म आलयम के महा कुंभ-अभिशेखम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जकार्ता का मुरुगन मंदिर केवल भगवान मुरुगन का ही नहीं, बल्कि कई अन्य देवी-देवताओं का भी निवास स्थान है। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि यही विविधता और बहुलता हमारी संस्कृति की नींव है। इंडोनेशिया में इस परंपरा को भिन्नेका तुंग्गल इका कहा जाता है, जबकि भारत में इसे “विविधता में एकता” के रूप में जाना जाता है।

चुनाव आयोग ने समय-समय पर हमारी मतदान प्रक्रिया को मजबूत किया: मन की बात के दौरान पीएम मोदी

January 19th, 11:30 am

मन की बात के 118वें एपिसोड में पीएम मोदी ने आगामी 75वें गणतंत्र दिवस समारोह और देश के लोकतंत्र को आकार देने में भारत के संविधान के महत्व सहित प्रमुख माइलस्टोन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सैटेलाइट डॉकिंग जैसे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के बारे में बात की और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के गुरदासपुर और जालंधर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया

May 24th, 03:30 pm

पीएम मोदी ने पंजाब के गुरदासपुर और जालंधर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि आज एक ओर राष्ट्र-प्रथम के संकल्प और दस साल के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ बीजेपी-एनडीए है वहीं दूसरी ओर घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी इंडी गठबंधन है। पीएम ने कहा कि जो लोग कल तक भाजपा के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे उनका गुब्बारा भी फूट चुका है। अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कोई वोट नहीं देना चाहता।

एक तरफ मोदी की गारंटी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी

May 24th, 10:00 am

चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने सिरमौर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव के बाद बीजेपी-एनडीए की सरकार बननी पक्की हो चुकी है, साथ ही हिमाचल इस बार भाजपा के लिए 4-0 से हैट्रिक लगाएगा। प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ झूठ और विश्वासघात के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और मंडी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया

May 24th, 09:30 am

चुनावी दौर पर हिमाचल प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने सिरमौर की रैली में कहा कि देश में अब तक हुए पांच चरणों के चुनाव के बाद बीजेपी-एनडीए की सरकार बननी पक्की हो चुकी है, साथ ही हिमाचल इस बार भाजपा के लिए 4-0 से हैट्रिक लगाएगा। वहीं मंडी की रैली में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गरीबी और संकट से घिरा हुआ भारत पसंद है, इसलिए वो देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती है।