पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ भारत की सभ्यतागत यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव: पीएम मोदी

May 11th, 12:28 pm

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ से जुड़ी आस्था, ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण पीढ़ियों से चली आ रही भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की स्थायी शक्ति को दर्शाता है।

सोमनाथ अमृत महोत्सव अगले हजार वर्षों तक भारत को प्रेरित करेगा: गुजरात के प्रभासपाटन में पीएम मोदी

May 11th, 10:20 am

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में एक मील का पत्थर और भारत की अटूट आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर राष्ट्र की दृढ़ता, सांस्कृतिक निरंतरता और अटूट आस्था को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने विकास और आधुनिक प्रगति के साथ विरासत के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लिया

May 11th, 10:15 am

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा में एक मील का पत्थर और भारत की अटूट आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर राष्ट्र की दृढ़ता, सांस्कृतिक निरंतरता और अटूट आस्था को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने विकास और आधुनिक प्रगति के साथ विरासत के संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे

April 26th, 03:46 pm

पीएम मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वाराणसी में एक महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और लगभग 6,350 करोड़ रुपये के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। साथ ही हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य में समग्र आर्थिक विकास को गति देगा।

West Bengal continues to suffer under corruption and “cut money” culture: PM Modi in Medinipur

April 19th, 11:30 am

मेदिनीपुर की रैली में पीएम मोदी ने भारत की तेज तरक्की और TMC राज में बंगाल के ठहराव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का उल्लेख किया। 'लूट-मुक्त बंगाल' की अपील करते हुए पीएम ने बदलाव की जरूरत पर बल दिया और ‘पाल्टानो दरकार’ का नारा दिया। उन्होंने बंगाल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का भी जिक्र किया और “ब्लू रिवोल्यूशन” का वादा किया।

मंडियों से TMC सिंडिकेट्स हटाए जाएंगे, ताकि शोषण बंद हो: झाड़ग्राम में पीएम मोदी

April 19th, 11:20 am

झाड़ग्राम रैली में पीएम मोदी ने घुसपैठ और उसके बंगाल की पहचान पर असर को लेकर चिंता जताई और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने बिजली के भारी बिलों और किल्लत की समस्या को उजागर किया तथा 'पीएम सूर्य घर' योजना के जरिए स्वच्छ और सस्ती बिजली देकर राहत दिलाने का वादा किया। पीएम ने किसानों, आदिवासियों और युवाओं के लिए बड़े आश्वासन, ज्यादा MSP, विस्तारित कल्याण योजनाएं, बेहतर स्कूल-स्वास्थ्य सेवाएं और सिंडिकेट नियंत्रण से मुक्ति की बात भी रखी।

हजारों करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क परियोजनाओं में अड़ंगा डाल रही TMC: पुरुलिया में पीएम मोदी

April 19th, 11:10 am

पुरुलिया रैली में पीएम मोदी ने अधूरे पड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स और मंडियों व कोल्ड स्टोरेज पर सिंडिकेट के नियंत्रण के कारण किसानों की परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने बेहतर MSP, पीएम-किसान के लाभ का विस्तार, सिंचाई सहायता, पीएम-कुसुम और फसल बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने दोहराया कि “फैक्ट्रियां डर से नहीं, भरोसे से चलती हैं।”

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।

आज भाजपा गुड गवर्नेंस और लास्ट माइल डिलीवरी का सिंबल बन गई है: पीएम मोदी

April 06th, 12:30 pm

पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।

पीएम मोदी ने भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

April 06th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।

प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सूर्य तिलक देखा

March 27th, 05:02 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सूर्य तिलक ग्रहण किया। श्री मोदी ने कहा, “प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम पर सदा बना रहे।”

प्रधानमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

March 26th, 12:11 pm

प्रधानमंत्री ने राम नवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य के साथ सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श समस्त मानवता के लिए हमेशा मार्गदर्शक बने रहेंगे।

पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा

January 25th, 11:30 am

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

सोमनाथ का इतिहास विनाश या पराजय का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का है: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पीएम मोदी

January 11th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए मंदिर की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए प्राण समर्पित करने वाले लोगों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पर्व केवल एक हजार साल पहले हुए विध्वंस की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह भारत के अस्तित्व और अभिमान के साथ-साथ हजार वर्षों के दृढ़ संकल्प का उत्सव है। उन्होंने देव से देश के विजन के साथ आगे बढ़ने के संकल्प पर बल दिया।

पीएम मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया

January 11th, 11:41 am

पीएम मोदी ने सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए मंदिर की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए प्राण समर्पित करने वाले लोगों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पर्व केवल एक हजार साल पहले हुए विध्वंस की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह भारत के अस्तित्व और अभिमान के साथ-साथ हजार वर्षों के दृढ़ संकल्प का उत्सव है। उन्होंने देव से देश के विजन के साथ आगे बढ़ने के संकल्प पर बल दिया।

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं

December 31st, 01:51 pm

अयोध्या में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश और विश्वभर के भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर कदम, हर पग, हर प्रयास, राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित हो: लखनऊ में पीएम मोदी

December 25th, 06:16 pm

पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया

December 25th, 05:23 pm

पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।

आज भारत एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है: श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ, गोवा में पीएम मोदी

November 28th, 03:35 pm

गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित किया

November 28th, 03:30 pm