परिणामों की सूची: 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
July 02nd, 10:39 pm
16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन कई महत्वपूर्ण निर्णयों और समझौतों के साथ संपन्न हुआ। इनमें आर्थिक सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनर्जी रेजिलिएंस पर जॉइंट स्टेटमेंट, और क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, हेल्थकेयर, क्रिटिकल मिनरल्स, AI, बायोटेक्नोलॉजी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सहयोग जैसे क्षेत्रों में 13 अन्य समझौते शामिल हैं, जिनसे भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप और मजबूत हुई है।समुद्र से आसमान तक, निरंतर अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
June 28th, 11:30 am
‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल, संस्कृति और वोकल फॉर लोकल समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने लोगों से अपने स्थानीय समुदायों में हो रहे प्रेरणादायक प्रयासों के बारे में उन्हें लिखते रहने का भी आग्रह किया।प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता
June 14th, 08:37 pm
पीएम मोदी ने नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने 'भारत-फ्रांस स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डिफेंस, स्पेस, AI, इनोवेशन, ट्रेड और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी। साथ ही, दोनों देशों ने इनोवेशन रोडमैप 2030 को अपनाया और अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए एक उच्चस्तरीय तंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा टैलेंट मोबिलिटी, एजुकेशन, सप्लाई चेन की मजबूती और वैश्विक घटनाक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।140 करोड़ भारतीयों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत और जिम्मेदारी: NDA लीडर्स कॉन्क्लेव में पीएम मोदी
June 10th, 06:33 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।पीएम मोदी ने NDA लीडर्स सम्मेलन को संबोधित किया, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया
June 10th, 06:30 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।कैबिनेट ने PPP के तहत प्राइवेट पार्टनरशिप के साथ लॉन्ग टर्म लाइसेंस मॉडल पर नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दी
May 13th, 03:41 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PPP मॉडल के तहत डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत नागपुर एयरपोर्ट को मध्य भारत के एक प्रमुख एविएशन और कार्गो हब के रूप में विकसित किया जाएगा। चरणबद्ध विकास योजना के तहत भविष्य में प्रतिवर्ष 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता विकसित की जाएगी, जिससे विदर्भ क्षेत्र में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्गो सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की
April 01st, 10:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और साथ ही, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई। इस मुद्दे पर सीसीएस की यह दूसरी विशेष बैठक थी।प्रधानमंत्री 28 मार्च को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे
March 26th, 09:52 am
पीएम मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और लगभग 11,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट के फेज-I का उद्घाटन करेंगे। प्रारंभिक चरण में इस एयरपोर्ट की यात्री क्षमता 12 मिलियन प्रति वर्ष होगी, जिसे पूर्ण विकास के बाद 70 MPPA तक बढ़ाया जा सकेगा। एक सतत और भविष्य के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के रूप में डिजाइन किए गए नोएडा एयरपोर्ट की वास्तुकला में सांस्कृतिक सौंदर्य और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का अद्भुत समावेश किया गया है।मंत्रिमंडल ने ₹28,840 करोड़ के कुल खर्च वाली रीजनल कनेक्टिविटी योजना - संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी
March 25th, 04:16 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से 28,840 करोड़ रुपये के कुल खर्च के साथ वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2035-36 तक दस वर्षों के लिए रीजनल कनेक्टिविटी योजना - संशोधित उड़ान के शुभारंभ और कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप, यह पहल रीजनल एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, आर्थिक विकास, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी और स्वदेशी एयरोस्पेस क्षेत्र को प्रोत्साहित करेगी।कैबिनेट ने इमिग्रेशन, वीजा, ओवरसीज रजिस्ट्रेशन एवं ट्रैकिंग योजना को जारी रखने की मंजूरी दी
March 25th, 04:12 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इमिग्रेशन, वीजा, ओवरसीज रजिस्ट्रेशन एवं ट्रैकिंग (IVFRT) योजना को 31 मार्च 2026 के बाद अगले पांच वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी दे दी है, जिसके लिए 1,800 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस परियोजना का जारी रहना भारत सरकार के अंतरराष्ट्रीय आवागमन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप एक रणनीतिक परिवर्तन है। इससे पर्यटन, चिकित्सा और व्यापार क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के बृहत् विस्तार को मंजूरी दी
February 24th, 04:21 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के डेवलपमेंट को स्वीकृति दी है, जिसकी अनुमानित लागत ₹1,677 करोड़ है। यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नया टर्मिनल मॉडर्न डिजाइन और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक संतुलित मेल दिखाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने और आर्थिक विकास तेज होने की उम्मीद है।लोकतांत्रिक भावना हमारी रगों में, हमारे मन में: 28वें CSPOC में पीएम मोदी
January 15th, 11:00 am
संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में 28वें CSPOC के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा पर प्रकाश डाला। भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए प्रधानमंत्री ने सरकारी निकायों में महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व और भारतीय भाषाओं की विविधता का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि संसद के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग शुरू कर दिया है।पीएम मोदी ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में 28वें CSPOC का उद्घाटन किया
January 15th, 10:32 am
संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में 28वें CSPOC के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा पर प्रकाश डाला। भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए प्रधानमंत्री ने सरकारी निकायों में महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व और भारतीय भाषाओं की विविधता का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि संसद के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग शुरू कर दिया है।भारत की ग्रोथ से जुड़ी फैक्ट शीट; रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र की सक्सेस स्टोरी है: राजकोट में पीएम मोदी
January 11th, 02:45 pm
पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप और सौराष्ट्र के सूखे को याद करते हुए, पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र अब ‘आत्मनिर्भर भारत’ और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ व सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया
January 11th, 02:30 pm
पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप और सौराष्ट्र के सूखे को याद करते हुए, पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र अब ‘आत्मनिर्भर भारत’ और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।भारत-ब्रिटेन संयुक्त वक्तव्य
October 09th, 03:24 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर, UK के पीएम कीर स्टार्मर ने 8-9 अक्टूबर 2025 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। उन्होंने मुंबई में डेलीगेशन-लेवल की वार्ता की, जहाँ उन्होंने India-UK Comprehensive Strategic Partnership की बढ़ती प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और ग्लोबल पीस, स्टेबिलिटी तथा rules-based international order के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने मुंबई में Global Fintech Fest में मुख्य भाषण भी दिया।घुसपैठियों पर कार्रवाई होगी, ये मोदी की गारंटी है: पूर्णिया, बिहार में पीएम
September 15th, 04:30 pm
बिहार के लिए ₹40,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि रेलवे, एयरपोर्ट, बिजली और पानी से जुड़ी ये परियोजनाएँ सीमांचल की आकांक्षाओं को पूरा करेंगी। पीएम ने कहा कि नए एयरपोर्ट के साथ, पूर्णिया अब देश के एविएशन मैप पर अपनी जगह बना चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड, मखाना किसानों के लिए बेहतर मूल्य सुनिश्चित करेगा।पीएम मोदी ने पूर्णिया, बिहार में लगभग ₹40,000 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया
September 15th, 04:00 pm
बिहार के लिए ₹40,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि रेलवे, एयरपोर्ट, बिजली और पानी से जुड़ी ये परियोजनाएँ सीमांचल की आकांक्षाओं को पूरा करेंगी। पीएम ने कहा कि नए एयरपोर्ट के साथ, पूर्णिया अब देश के एविएशन मैप पर अपनी जगह बना चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड, मखाना किसानों के लिए बेहतर मूल्य सुनिश्चित करेगा।जापानी टेक्नोलॉजी और भारतीय टैलेंट एक विनिंग कॉम्बिनेशन है: टोक्यो में पीएम मोदी
August 29th, 03:59 pm
जापान के पीएम इशिबा के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने कहा कि चर्चाएँ उपयोगी और सार्थक रहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-जापान साझेदारी, वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। साझा विजन को रेखांकित करते हुए, उन्होंने इंवेस्टमेंट, इनोवेशन, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, मोबिलिटी, लोगों के बीच आदान-प्रदान और राज्य-प्रान्त सहयोग जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर प्रकाश डाला।भारत और त्रिनिदाद & टोबैगो के बीच सदियों पुराने संबंध हैं: त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद में पीएम मोदी
July 04th, 09:30 pm
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद की जॉइंट असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि वह त्रिनिदाद & टोबैगो के लोगों की स्वतंत्रता की राह पर उनके साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।