भारत-न्यूजीलैंड संबंध स्थायी मित्रता, समान मूल्यों और साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं: ऑकलैंड में पीएम मोदी

July 11th, 01:15 pm

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया

July 11th, 12:35 pm

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।

भारत- न्यूजीलैंड संबंध टर्निंग पॉइंट पर: भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस इवेंट में पीएम मोदी

July 11th, 08:20 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के प्रमुख CEO और बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत की और व्यापार, निवेश और इनोवेशन के बड़े मौकों पर जोर दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड की कंपनियों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का निमंत्रण दिया और 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने के साझा लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में बिजनेस लीडर्स को किया संबोधित

July 11th, 08:16 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के प्रमुख CEO और बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत की और व्यापार, निवेश और इनोवेशन के बड़े मौकों पर जोर दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड की कंपनियों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का निमंत्रण दिया और 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने के साझा लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के बीच आधिकारिक बातचीत

July 11th, 08:09 am

ऑकलैंड में हुई आधिकारिक बातचीत के दौरान, पीएम नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने द्विपक्षीय संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने का फैसला किया तथा कई समझौतों और एमओयू के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। इसके साथ ही, दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का भी लक्ष्य तय किया।

भारत- न्यूजीलैंड जॉइंट स्टेटमेंट

July 11th, 07:59 am

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, पीएम नरेन्द्र मोदी 10 और 11 जुलाई 2026 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने, मौजूदा सहयोग तंत्र को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करने पर सहमति जताई।

लोकतांत्रिक मूल्यों में दृढ़ विश्वास हमें नेचुरल पार्टनर बनाता है: पीएम मोदी

July 11th, 07:00 am

भारत- न्यूजीलैंड डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के प्रति न्यूजीलैंड के लोगों का स्नेह बेहद भावुक करने वाला है। उन्होंने इस दिन को भारत- न्यूजीलैंड संबंधों के इतिहास में एक ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया। उन्होंने कहा दोनों देश समुद्री राष्ट्र हैं और भारत-न्यूजीलैंड के बीच मजबूत सहयोग से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और अधिक सशक्त होगा तथा शांति को बढ़ावा देने के साझा लक्ष्य को नई मजबूती मिलेगी।

पीएम मोदी ऑकलैंड पहुंचे

July 10th, 02:56 pm

पीएम मोदी न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे, जहां पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा

July 03rd, 08:42 pm

इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।