पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में गर्मी से बचाव के टिप्स साझा किए, लोगों को दी हाइड्रेटेड रहने की सलाह

May 31st, 11:30 am

पीएम मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम पर चर्चा की। उन्होंने स्वदेशी पेय पदार्थों, ज्ञान भारतम् अभियान, खगोल विज्ञान, गंगा डॉल्फिन, स्वच्छता और दान के महत्व जैसे कई अहम विषयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्रपट्टिकाओं पर विस्तार से बात की और नागरिकों से गर्मियों के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की।

प्रधानमंत्री 4 जनवरी को वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे

January 03rd, 02:41 pm

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए, पीएम मोदी 4 जनवरी 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पूरे भारत से 1,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, जो विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों का हिस्सा होंगे।

प्रधानमंत्री ने विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई दी

October 06th, 04:28 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा-एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय पैरा-एथलीट दल की सराहना की। भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदकों सहित 22 पदक हासिल किए, जो देश की पैरा-खेल यात्रा में एक नई उपलब्धि है। श्री मोदी ने भारत द्वारा पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने पर भी गर्व व्यक्त किया।

कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी दी

July 01st, 04:31 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने देश के खेल परिदृश्य को नया आकार देने के लिए, नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी (NSP) 2025 को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य भारत को विश्व स्तर पर लीडिंग स्पोर्टिंग नेशन बनाने की दिशा में बदलावकारी राह पर ले जाना है; साथ ही स्वस्थ, अधिक सक्रिय और सशक्त नागरिक तैयार करना है।

भारत की युवाशक्ति के सामर्थ्य से होगा ‘विकसित भारत’ का निर्माण: पीएम

January 12th, 02:15 pm

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025’ में भाग लिया। 3,000 युवा नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद के युवाओं पर रखे गए भरोसे का उल्लेख किया और युवाओं की क्षमता पर अपने विश्वास को दोहराया। पीएम मोदी ने उसी स्थान पर G20 में भारत की उपलब्धियों को याद करते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025’ में भाग लिया

January 12th, 02:00 pm

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025’ में भाग लिया। 3,000 युवा नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद के युवाओं पर रखे गए भरोसे का उल्लेख किया और युवाओं की क्षमता पर अपने विश्वास को दोहराया। पीएम मोदी ने उसी स्थान पर G20 में भारत की उपलब्धियों को याद करते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

संविधान हमारा मार्गदर्शक है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

December 29th, 11:30 am

‘मन की बात’ के नए अंक में पीएम मोदी ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ और प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों सहित भारत की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने बस्तर ओलंपिक की सफलता की सराहना की और मलेरिया उन्मूलन तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत कैंसर के इलाज में हुई प्रगति जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, उन्होंने ओडिशा के कालाहांडी में कृषि क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलाव की भी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गुलवीर सिंह की सराहना की

September 30th, 08:27 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ में आयोजित एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गुलवीर सिंह की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं

September 23rd, 08:14 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

प्रधानमंत्री ने भारतीय पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

August 27th, 07:03 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम के सदस्यों अनस, अमोज, राजेश रमेश और मुहम्मद अजमल के खेल की सराहना की है।

मिशन चंद्रयान नए भारत की भावना का प्रतीक बन गया है: मन की बात के दौरान पीएम मोदी

August 27th, 11:30 am

मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की उल्लेखनीय सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने कहा,मिशन चंद्रयान नये भारत की भावना का प्रतीक बन गया है। प्रधानमंत्री ने आगामी G-20 समिट, खिलाड़ियों के सराहनीय प्रदर्शन, मातृभाषा का महत्व, संस्कृत भाषा, भारत के वाइब्रेंट डेयरी सेक्टर समेत कई अन्य विषयों पर बात की!

प्रधानमंत्री ने 20वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के लिए एथलीटों की सराहना की

June 09th, 08:34 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 20वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए एथलीटों की प्रशंसा की।

PM congratulates women athletes on winning 17 medals for India at Wushu Stars Championship held in Moscow, Russia

May 08th, 11:03 pm

पीएम मोदी ने रूस के मॉस्को में आयोजित वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में देश के लिए 17 पदक जीतने पर भारत की महिला एथलीटों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय खेल और युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा,हमारे एथलीटों को शुभकामनाएं।

समय से पहले परियोजनाओं को पूरा कर हम लोगों के जनादेश और उनके विश्वास का सम्मान कर रहे हैं: पीएम मोदी

July 16th, 04:17 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि इस पूरे क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति को भी गति देगा। यह एक्सप्रेसवे इस क्षेत्र के कोने-कोने को विकास, स्वरोजगार और नए अवसरों से जोड़ने वाला है।

प्रधानमंत्री ने उत्‍तर प्रदेश का दौरा कर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया

July 16th, 10:25 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि इस पूरे क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति को भी गति देगा। यह एक्सप्रेसवे इस क्षेत्र के कोने-कोने को विकास, स्वरोजगार और नए अवसरों से जोड़ने वाला है।

हमारा विकास काशी को और ज्यादा गतिशील, प्रगतिशील और संवेदनशील बनाने का है: पीएम मोदी

July 07th, 04:31 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि काशी हमेशा से जीवंत, निरंतर प्रवाहमान रही है। अब काशी ने एक तस्वीर पूरे देश को दिखाई है जिसमें विरासत भी है और विकास भी है।

प्रधानमंत्री ने 1800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

July 07th, 04:30 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि काशी हमेशा से जीवंत, निरंतर प्रवाहमान रही है। अब काशी ने एक तस्वीर पूरे देश को दिखाई है जिसमें विरासत भी है और विकास भी है।

प्रधानमंत्री ने ब्राजील में डीफलिंपिक 2021 में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली एथलीटों को शुभकामनाएं दीं

May 01st, 09:00 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्राजील में डीफलिंपिक 2021 में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने यह भी कहा कि एथलीटों ने खेलों के लिए प्रस्थान से पूर्व राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया, उनके इस हाव-भाव से वे वास्तव में प्रभावित हुए हैं।

भारत का युवा कुछ नया और बड़े पैमाने पर करना चाहता है : मन की बात में पीएम मोदी

August 29th, 11:30 am

मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और हमारे ओलंपिक खिलाड़ियों के बारे में बात की, जिन्होंने देश को विश्व मंच पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने जोखिम लेने और आगे बढ़ने की क्षमता के लिए देश के युवाओं की सराहना की। प्रधानमंत्री ने हमारे स्किल्ड मैनपावर के प्रयासों पर प्रकाश डाला और भगवान विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में पदक जीतने पर पहलवानों को बधाई दी

August 23rd, 03:02 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में पदक जीतने पर पहलवानों को बधाई दी है।