पीएम मोदी ने असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर तैनात 2024 बैच के IAS ट्रेनी अधिकारियों का किया मार्गदर्शन
June 23rd, 02:13 pm
वर्ष 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने युवा सिविल सेवकों से राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तथा सरकार के “नागरिक देवो भवः” के संकल्प को आगे बढ़ाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सरकारी नीतियों का लाभ वास्तविक रूप से लोगों तक पहुँचे और उनके सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई दें।प्रधानमंत्री ने 2022 बैच के ट्रेनी आईएएस अधिकारियों के साथ बातचीत की
July 11th, 07:28 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 2022 बैच के ट्रेनी आईएएस अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिन्हें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में अटैच किया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के अपने संकल्प को दोहराया और अधिकारियों से इस यात्रा में उनके साथ चलने का आह्वान किया।