पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट

May 17th, 03:45 am

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री ने ASML और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग समझौते के हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया

May 16th, 10:30 pm

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ; गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब प्रोजेक्ट को समर्थन देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच हुए समझौते के हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस साझेदारी को भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

प्रधानमंत्री ने डच कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की

May 16th, 10:15 pm

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ अग्रणी डच कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की। बिजनेस वर्ल्ड के लीडर्स ने तीन प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े प्रेजेंटेशन दिए और भारत के लिए अपनी रणनीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक गतिशीलता में डच कंपनियों की बढ़ती रुचि की सराहना की और उन्हें भारत में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

भारत-नीदरलैंड पार्टनशिप का भविष्य पहले से कई ज्यादा मजबूत और उज्ज्वल: नीदरलैंड में पीएम मोदी

May 16th, 10:00 pm

नीदरलैंड में सीईओ राउंडटेबल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, कुशल प्रतिभा और सुधारोन्मुखी नीतियाँ ग्लोबल बिजनेस के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-नीदरलैंड सहयोग को तकनीक, निवेश और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से और मजबूत करने की योजना है।