प्रधानमंत्री ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर शुभकामनाएँ दीं

April 25th, 10:46 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर हार्दिक शुभकामनाएँ व्‍यक्‍त की हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग भारत की नीति निर्माण संरचना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है, जो सहकारी संघवाद को प्रोत्‍साहन देने, प्रमुख सुधारों को आगे बढ़ाने और नागरिकों के ‘जीवन को सुगम’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नीति आयोग विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और दीर्घकालिक रणनीतिक चिंतन के लिए गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है।

श्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

April 25th, 10:43 pm

श्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने नीति आयोग का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थशास्‍त्र और लोकनीति के क्षेत्र में श्री लाहिड़ी का समृद्ध अनुभव भारत की सुधार यात्रा को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगा और देश के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में योगदान देगा।