प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की
February 08th, 11:19 am
पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ सार्थक बातचीत की। दोनों नेताओं ने एनर्जी, बायोटेक्नोलॉजी, ट्रेड, IT और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। वे डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
February 08th, 08:35 am
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य
February 08th, 08:30 am
मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।भारत, मलेशिया के साथ संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है: भारत-मलेशिया प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में पीएम मोदी
February 08th, 08:20 am
मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने मलेशिया में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भारत-मलेशिया का सहयोग; कृषि और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर क्लीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर तक, हर सेक्टर में गहरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और मलेशिया को अपने रिश्ते की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए।प्रधानमंत्री की 22वें आसियान-इंडिया समिट में भागीदारी
October 25th, 09:48 am
मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 26 अक्टूबर, 2025 को 22वें आसियान - इंडिया समिट में वर्चुअली शामिल होंगे। पीएम मोदी हमारी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक विजन’ के अनुरूप आसियान नेताओं के साथ आसियान-भारत संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे।प्रधानमंत्री ने मलेशियाई प्रधानमंत्री से बात की, ASEAN की अध्यक्षता मिलने पर दी बधाई
October 23rd, 10:55 am
पीएम मोदी ने मलेशिया के ASEAN की अध्यक्षता ग्रहण करने पर मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को हार्दिक बधाई दी। बातचीत के दौरान, पीएम ने ASEAN-भारत समिट में वर्चुअल माध्यम से शामिल होने की इच्छा व्यक्त की तथा ASEAN-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।हम भारत-फिलीपींस संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ स्तर पर ले जा रहे हैं: पीएम मोदी
August 05th, 03:45 pm
फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के साथ बैठक के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत-फिलीपींस संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों में, सभी क्षेत्रों में प्रगति हुई है और अब वे अगले पाँच वर्षों के लिए एक ‘प्लान ऑफ एक्शन’ तैयार कर रहे हैं।पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की
November 19th, 06:09 am
प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने रियो में G20 समिट में मुलाकात की। उन्होंने व्यापार, रक्षा, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने 2024 में राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाने पर सहमति जताई। उन्होंने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उजागर किया और G20 और आसियान के भीतर सहयोग की समीक्षा की।ईस्ट एशिया समिट भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का प्रमुख स्तंभ: वियनतियाने में पीएम मोदी
October 11th, 08:15 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओ पीडीआर के वियनतियाने में 19वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा आसियान की एकता और केंद्रीयता का समर्थन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा दृष्टिकोण विकास पर केन्द्रित होना चाहिए न कि विस्तारवाद पर। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ईस्ट एशिया समिट को भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक प्रमुख स्तंभ बताया।प्रधानमंत्री 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए
October 11th, 08:10 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओ पीडीआर के वियनतियाने में 19वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा आसियान की एकता और केंद्रीयता का समर्थन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा दृष्टिकोण विकास पर केन्द्रित होना चाहिए न कि विस्तारवाद पर। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ईस्ट एशिया समिट को भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक प्रमुख स्तंभ बताया।हम व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: आसियान-इंडिया समिट में पीएम मोदी
October 10th, 08:37 pm
लाओ पीडीआर के वियनतियाने में आयोजित 21वें आसियान-इंडिया समिट में, भारत के राष्ट्रीय वक्तव्य को रखते हुए पीएम मोदी ने भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी भागीदार मिलकर; मानव कल्याण, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे।हम क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए सहयोग जारी रखेंगे: आसियान-इंडिया समिट में पीएम मोदी
October 10th, 08:13 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओ पीडीआर के वियनतियाने में 21वें आसियान-इंडिया समिट के समापन सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आपसी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए अपनाए गए दो संयुक्त वक्तव्यों पर सभी की सराहना की और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के लिए सहयोग जारी रखने का भरोसा जताया।प्रधानमंत्री ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अतिरिक्त न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
October 10th, 07:18 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री एच.ई. श्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज विएनटिआन, लाओ पीडीआर में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।प्रधानमंत्री ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
October 10th, 07:12 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लाओस में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री महामहिम श्री शिगेरू इशिबा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने पर आसियान-भारत का संयुक्त बयान
October 10th, 05:42 pm
लाओ पीडीआर के वियनतियाने में आयोजित 21वें आसियान-इंडिया समिट में आसियान देशों और भारत ने आपसी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए मंच की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। संगठन ने आसियान देशों में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सहयोग के उद्देश्य से, आसियान-भारत डिजिटल फ्यूचर फंड की स्थापना के लिए भारत की सराहना करते हुए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी तथा साइबर सिक्योरिटी समेत अनेक अहम क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की घोषणा की।21वीं सदी भारत और आसियान देशों की सदी है: आसियान-इंडिया समिट में पीएम मोदी
October 10th, 02:35 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओ पीडीआर के वियनतियाने में 21वें आसियान-इंडिया समिट में भाग लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने आसियान एकता, आसियान केंद्रीयता और हिंद-प्रशांत पर आसियान दृष्टिकोण के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। पीएम ने 21वीं सदी को एशियाई सदी बताया और एशिया के भविष्य को दिशा देने में भारत-आसियान संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने लाओ पीडीआर में आसियान-इंडिया समिट में भाग लिया
October 10th, 02:30 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओ पीडीआर के वियनतियाने में 21वें आसियान-इंडिया समिट में भाग लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने आसियान एकता, आसियान केंद्रीयता और हिंद-प्रशांत पर आसियान दृष्टिकोण के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। पीएम ने 21वीं सदी को एशियाई सदी बताया और एशिया के भविष्य को दिशा देने में भारत-आसियान संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला।लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के वियनतियाने की यात्रा पर प्रधानमंत्री का वक्तव्य
October 10th, 07:00 am
पीएम नरेन्द्र मोदी; प्रधानमंत्री श्री सोनेक्से सिफानडोन के निमंत्रण पर 21वें आसियान-इंडिया और 19वें ईस्ट एशिया समिट में भाग लेने के लिए लाओ पीडीआर के वियनतियाने की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा में प्रधानमंत्री; आसियान लीडर्स के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा तथा ईस्ट एशिया समिट के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वियनतियाने, लाओ पीडीआर की यात्रा
October 09th, 09:00 am
लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री महामहिम श्री सोनेक्से सिपांडोन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 10-11 अक्टूबर 2024 को वियनतियाने, लाओ पीडीआर की यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 21वें आसियान-इंडिया समिट और 19वें ईस्ट एशिया समिट में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी आसियान के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में लाओ पीडीआर द्वारा की जा रही है।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया
September 07th, 11:47 am
पीएम मोदी ने जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने भारत-आसियान सहयोग को मजबूत करने के लिए 12 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कनेक्टिविटी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, व्यापार और आर्थिक जुड़ाव आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने भारत और आसियान के बीच, इंडो-पैसिफिक के लिए दृष्टिकोण के तालमेल पर प्रकाश डाला और रेखांकित किया कि आसियान, QUAD के दृष्टिकोण का केंद्र बिंदु है।