भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य
May 06th, 05:24 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।परिणामों की सूची: वियतनाम गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा
May 06th, 03:44 pm
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते रेयर अर्थ एलिमेंट्स, संस्कृति, डिजिटल पेमेंट, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, शिक्षा, ऑडिट और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने और 2030 तक 25 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य का भी ऐलान किया गया।भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी
May 06th, 01:00 pm
भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की
February 08th, 11:19 am
पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ सार्थक बातचीत की। दोनों नेताओं ने एनर्जी, बायोटेक्नोलॉजी, ट्रेड, IT और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। वे डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
February 08th, 08:35 am
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य
February 08th, 08:30 am
मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।21वीं सदी हमारी सदी है; भारत और ASEAN की सदी: ASEAN-भारत समिट में पीएम मोदी
October 26th, 02:20 pm
22वें ASEAN-भारत समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए हार्दिक बधाई दी। पीएम ने कहा कि ASEAN भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘ASEAN कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ का विजन मिलकर समस्त मानवता के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।कुआलालंपुर में 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भागीदारी
October 26th, 02:06 pm
22वें ASEAN-भारत समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए हार्दिक बधाई दी। पीएम ने कहा कि ASEAN भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘ASEAN कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ का विजन मिलकर समस्त मानवता के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।प्रधानमंत्री की 22वें आसियान-इंडिया समिट में भागीदारी
October 25th, 09:48 am
मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 26 अक्टूबर, 2025 को 22वें आसियान - इंडिया समिट में वर्चुअली शामिल होंगे। पीएम मोदी हमारी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक विजन’ के अनुरूप आसियान नेताओं के साथ आसियान-भारत संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे।भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम के बीच गहन साझेदारी पर संयुक्त वक्तव्य
September 04th, 01:26 pm
महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रुनेई दारुस्सलाम का दौरा किया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई दारुस्सलाम की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। द्विपक्षीय संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में हुई शानदार प्रगति को दर्शाते हुए, दोनों नेताओं ने आपसी हितों के सभी क्षेत्रों में साझेदारी को अधिक मजबूत, प्रगाढ़ और उन्नत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।