परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा

July 09th, 12:34 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कई अहम फैसलों और समझौतों की घोषणा की। दोनों देशों ने डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, एजुकेशन, स्किल्स, रिसर्च, इनोवेशन और पीपल-टू-पीपल टाइज जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इन पहलों से भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

डिफेंस और सिक्योरिटी कोऑपरेशन को मिलेगी नई मजबूती, भारत-ऑस्ट्रेलिया का जॉइंट डिक्लेरेशन जारी

July 09th, 10:55 am

पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने डिफेंस और सिक्योरिटी कोऑपरेशन पर एक जॉइंट डिक्लेरेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने वर्ष 2020 में स्थापित कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) के महत्व को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि CSP की शुरुआत के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग तेजी से बढ़ा है, आर्थिक रिश्ते और मजबूत हुए हैं तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क भी पहले से अधिक गहरे हुए हैं। उन्होंने एक स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता भी दोहराई।

पीएम मोदी की इंडोनेशिया राजकीय यात्रा पर भारत-इंडोनेशिया का जॉइंट स्टेटमेंट जारी

July 07th, 05:15 pm

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-इंडोनेशिया संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का जॉइंट स्टेटमेंट

July 02nd, 10:22 pm

16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने डिफेंस, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, AI, टेक्नोलॉजी, इन्वेस्टमेंट और लोगों के बीच आपसी संबंधों में गहरे सहयोग के जरिए भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। इस जॉइंट स्टेटमेंट में अगले वर्ष भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के भव्य आयोजन की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।

भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य

May 06th, 05:24 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

परिणामों की सूची: वियतनाम गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

May 06th, 03:44 pm

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते रेयर अर्थ एलिमेंट्स, संस्कृति, डिजिटल पेमेंट, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, शिक्षा, ऑडिट और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने और 2030 तक 25 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य का भी ऐलान किया गया।

भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

May 06th, 01:00 pm

भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।

असम सहित पूरा नॉर्थ ईस्ट आज भारत के विकास का नया प्रवेशद्वार: गुवाहाटी में पीएम मोदी

December 20th, 03:20 pm

पीएम मोदी ने गुवाहाटी स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर असम की कनेक्टिविटी को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि उनके लिए असम का विकास केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों में असम और पूर्वोत्तर भारत के लिए लाखों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

पीएम मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

December 20th, 03:10 pm

पीएम मोदी ने गुवाहाटी स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर असम की कनेक्टिविटी को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि उनके लिए असम का विकास केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले ग्यारह वर्षों में असम और पूर्वोत्तर भारत के लिए लाखों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

21वीं सदी हमारी सदी है; भारत और ASEAN की सदी: ASEAN-भारत समिट में पीएम मोदी

October 26th, 02:20 pm

22वें ASEAN-भारत समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए हार्दिक बधाई दी। पीएम ने कहा कि ASEAN भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘ASEAN कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ का विजन मिलकर समस्त मानवता के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।

कुआलालंपुर में 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भागीदारी

October 26th, 02:06 pm

22वें ASEAN-भारत समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए हार्दिक बधाई दी। पीएम ने कहा कि ASEAN भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘ASEAN कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ का विजन मिलकर समस्त मानवता के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।

प्रधानमंत्री की 22वें आसियान-इंडिया समिट में भागीदारी

October 25th, 09:48 am

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 26 अक्टूबर, 2025 को 22वें आसियान - इंडिया समिट में वर्चुअली शामिल होंगे। पीएम मोदी हमारी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक विजन’ के अनुरूप आसियान नेताओं के साथ आसियान-भारत संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे।

भारत, जापानी बिजनेसेज के लिए ग्लोबल साउथ में एक स्प्रिंगबोर्ड है: टोक्यो में पीएम मोदी

August 29th, 11:20 am

भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और जल्द ही वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन, ग्रीन-एनर्जी ट्रांजिशन, नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल-डेवलपमेंट और लोगों के बीच आपसी संबंधों में भारत-जापान साझेदारी के लिए अपने सुझाव भी दिए।

प्रधानमंत्री ने भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में भाग लिया

August 29th, 11:02 am

भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप, विशेष रूप से इंवेस्टमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की सफलता पर प्रकाश डाला। जापानी कंपनियों को भारत में अपनी उपस्थिति और बढ़ाने के लिए आमंत्रित करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत की ग्रोथ-स्टोरी उनके लिए रोमांचक अवसर प्रदान करती है।

आज, नॉर्थ ईस्ट ‘ग्रोथ का फ्रंट-रनर’ बन रहा है: राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी

May 23rd, 11:00 am

पीएम मोदी ने ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें ट्रेड, टूरिज्म और बायो-इकोनॉमी में इस रीजन की विशाल संभावनाओं को सेलिब्रेट किया गया। उन्होंने ट्रांसफॉर्मेटिव विजन EAST- Empower, Act, Strengthen, Transform पर प्रकाश डाला और नॉर्थ-ईस्ट को भारत की फ्यूचर ग्रोथ और समृद्धि को आगे बढ़ाने वाले एक महत्वपूर्ण और इमर्जिंग पावरहाउस के रूप में सराहा।

पीएम मोदी ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया

May 23rd, 10:30 am

पीएम मोदी ने ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें ट्रेड, टूरिज्म और बायो-इकोनॉमी में इस रीजन की विशाल संभावनाओं को सेलिब्रेट किया गया। उन्होंने ट्रांसफॉर्मेटिव विजन EAST- Empower, Act, Strengthen, Transform पर प्रकाश डाला और नॉर्थ-ईस्ट को भारत की फ्यूचर ग्रोथ और समृद्धि को आगे बढ़ाने वाले एक महत्वपूर्ण और इमर्जिंग पावरहाउस के रूप में सराहा।

भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर संयुक्त घोषणा

April 04th, 07:29 pm

भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री नरेंद्र मोदी ने 03-04 अप्रैल 2025 के दौरान थाईलैंड की आधिकारिक यात्रा की और थाईलैंड साम्राज्य की प्रधानमंत्री महामहिम सुश्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर बैंकॉक में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। बैंकॉक में गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया।

भारत की 'एक्ट ईस्ट' पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन में थाईलैंड का विशेष स्थान: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

April 03rd, 03:01 pm

थाईलैंड की पीएम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने भूकंप में हुई मौतों पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भारत और थाईलैंड के बीच सदियों पुराने संबंधों पर प्रकाश डाला। पीएम ने रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, ई-व्हीकल्स, रोबोटिक्स, स्पेस, बायोटेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स में सहयोग को मजबूत करने के आपसी निर्णय की घोषणा की।

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

November 19th, 06:09 am

प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने रियो में G20 समिट में मुलाकात की। उन्होंने व्यापार, रक्षा, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने 2024 में राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाने पर सहमति जताई। उन्होंने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उजागर किया और G20 और आसियान के भीतर सहयोग की समीक्षा की।

भारत का बढ़ता सामर्थ्य दुनिया की बेहतरी को सुनिश्चित कर रहा है: एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में पीएम मोदी

October 21st, 10:25 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2024’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में जारी उथल-पुथल के बीच, भारत उम्मीद की एक किरण बना है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा दौर में भारत; प्रत्येक सेक्टर और क्षेत्र में अभूतपूर्व तेजी से काम कर रहा है।