युवाओं का जोश बता रहा है— 'फिर एक बार, एनडीए सरकार': बिहार के नवादा में पीएम मोदी
November 02nd, 02:15 pm
नवादा की जनसभा में पीएम मोदी ने उनकी बिहार यात्राओं के दौरान, महिलाओं के उत्साह और जोश को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियां; ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढा रही हैं, लखपति दीदियां; आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं, और कृषक सखियां, बैंक सखियां व नमो ड्रोन दीदियां; बिहार के बदलाव की अगुवाई कर रही हैं। जनसमूह से मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने का आग्रह करते हुए उन्होंने एनडीए के समर्थन की अपील की।पीएम मोदी ने बिहार के आरा और नवादा में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
November 02nd, 01:45 pm
पीएम मोदी ने बिहार के आरा और नवादा में विशाल जनसभाएं कीं। आरा में उन्होंने कहा कि लोगों के जोश को देखकर ‘विकसित बिहार’ बनाने का उनका संकल्प और भी मजबूत हो जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘विकसित बिहार’ ही ‘विकसित भारत’ की बुनियाद है, और समझाया कि ‘विकसित बिहार’ से उनका आशय राज्य में मजबूत इंडस्ट्रियल ग्रोथ और बिहार के युवाओं के लिए बिहार में ही रोज़गार के अवसरों से है।हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
April 27th, 11:30 am
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा की, गहरा रोष व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने डॉ. के. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्पेस व एजुकेशन सेक्टर्स में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने साइंस, इनोवेशन और मानवीय प्रयासों में भारत के वैश्विक नेतृत्व पर भी प्रकाश डाला।