कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1200 MW की कलाई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण को मंजूरी दी
April 08th, 04:28 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में कलाई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 14,105.83 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। यह परियोजना राज्य में बिजली आपूर्ति को मजबूत करेगी, पीक डिमांड को संभालने में मदद करेगी और राष्ट्रीय ग्रिड को संतुलित करने में योगदान देगी।कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 MW के कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण को मंजूरी दी
April 08th, 04:26 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय सुधार लाएगा और स्थानीय समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
February 20th, 09:35 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा
January 25th, 11:30 am
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।काजीरंगा असम की आत्मा व भारत की बायो-डाइवर्सिटी का एक अनमोल रत्न है: कलियाबोर में पीएम मोदी
January 18th, 11:30 am
असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के भूमि पूजन के दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि काजीरंगा सिर्फ एक राष्ट्रीय उद्यान नहीं बल्कि असम की आत्मा है। उन्होंने कहा कि ये कॉरिडोर ऊपरी असम और अरुणाचल प्रदेश की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा और नई रेल सेवाओं से असम के लोगों के लिए नई संभावनाएं तैयार होंगी। प्रधानमंत्री ने देशभर में हालिया चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता सुशासन पर भरोसा जता रही है।पीएम मोदी ने असम के कालियाबोर में ₹6,950 करोड़ से अधिक की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन किया
January 18th, 11:00 am
असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के भूमि पूजन के दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि काजीरंगा सिर्फ एक राष्ट्रीय उद्यान नहीं बल्कि असम की आत्मा है। उन्होंने कहा कि ये कॉरिडोर ऊपरी असम और अरुणाचल प्रदेश की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा और नई रेल सेवाओं से असम के लोगों के लिए नई संभावनाएं तैयार होंगी। प्रधानमंत्री ने देशभर में हालिया चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता सुशासन पर भरोसा जता रही है।प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया
December 11th, 06:39 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने ईटानगर में व्यापारियों और उद्यमियों से बातचीत की
September 22nd, 03:43 pm
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में व्यापारियों और उद्यमियों के साथ बातचीत की। उन्होंने GST रिफॉर्म्स और ‘GST बचत उत्सव’ की शुरुआत की सराहना की और बताया कि इन पहलों से प्रमुख क्षेत्रों को कैसे लाभ होगा। उन्होंने क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर जोर दिया और मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट्स की खरीद के लिए प्रोत्साहित किया।प्रधानमंत्री ने ईटानगर में स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात की
September 22nd, 03:39 pm
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रोडक्ट्स की एक वाइब्रेंट रेंज प्रदर्शित की और GST रिफॉर्म्स का स्वागत किया। पीएम ने उन्हें 'गर्व से कहो ये स्वदेशी है' के पोस्टर दिए, जिसे उन्होंने अपनी दुकानों में गर्व के साथ लगाने का वादा किया।अरुणाचल प्रदेश शांति एवं संस्कृति का संगम और मां भारती का गौरव है: ईटानगर में पीएम मोदी
September 22nd, 11:36 am
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ₹5,100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने नए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, बेहतर कनेक्टिविटी, Hollongi एयरपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला हॉस्टल्स से जुड़ी पहलों पर प्रकाश डाला। पीएम ने राज्य की देशभक्ति और बढ़ते टूरिज्म की सराहना की तथा तेजी से समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कम GST दरों से 'GST Savings Festival' शुरू हुआ है, जिसका व्यापारियों और दुकानदारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।पीएम मोदी ने ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में ₹5,100 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया
September 22nd, 11:00 am
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ₹5,100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने नए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, बेहतर कनेक्टिविटी, Hollongi एयरपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला हॉस्टल्स से जुड़ी पहलों पर प्रकाश डाला। पीएम ने राज्य की देशभक्ति और बढ़ते टूरिज्म की सराहना की तथा तेजी से समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कम GST दरों से 'GST Savings Festival' शुरू हुआ है, जिसका व्यापारियों और दुकानदारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।प्रधानमंत्री 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे
September 21st, 09:54 am
पीएम मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में एनर्जी, कनेक्टिविटी, हेल्थ और फायर सेफ्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी ₹5,100 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। त्रिपुरा में वे पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए PRASAD स्कीम के तहत माताबाड़ी में 'माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर' के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे।हमारी सरकार ने भूपेन दा को भारत रत्न देकर, पूर्वोत्तर को देश की प्राथमिकता बनाया: गुवाहाटी, असम में पीएम मोदी
September 13th, 08:57 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने इसे एक यादगार दिन और समारोह का हिस्सा बनने को अपना बड़ा सौभाग्य बताया। पीएम ने कहा कि भूपेन दा, जिन्हें प्यार से शुधा कॉन्ठो के नाम से जाना जाता था, ने भारत की एकता, भारत माता के सपनों और करुणा को स्वर दिया। पीएम मोदी ने कहा, भूपेन दा का पूरा जीवन राष्ट्र के लक्ष्यों के लिए समर्पित था। उन्होंने जन्म शताब्दी वर्ष को उनकी विरासत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।पीएम मोदी ने गुवाहाटी, असम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया
September 13th, 05:15 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने इसे एक यादगार दिन और समारोह का हिस्सा बनने को अपना बड़ा सौभाग्य बताया। पीएम ने कहा कि भूपेन दा, जिन्हें प्यार से शुधा कॉन्ठो के नाम से जाना जाता था, ने भारत की एकता, भारत माता के सपनों और करुणा को स्वर दिया। पीएम मोदी ने कहा, भूपेन दा का पूरा जीवन राष्ट्र के लक्ष्यों के लिए समर्पित था। उन्होंने जन्म शताब्दी वर्ष को उनकी विरासत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में ₹8146.21 करोड़ के 700 MW Tato-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
August 12th, 03:29 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने अरुणाचल प्रदेश में ₹8146.21 करोड़ के Tato-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट से स्थानीय सप्लायर्स, उद्यमों और MSMEs को डायरेक्ट व इनडायरेक्ट जॉब्स के माध्यम से लाभ होगा, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।आज, नॉर्थ ईस्ट ‘ग्रोथ का फ्रंट-रनर’ बन रहा है: राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी
May 23rd, 11:00 am
पीएम मोदी ने ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें ट्रेड, टूरिज्म और बायो-इकोनॉमी में इस रीजन की विशाल संभावनाओं को सेलिब्रेट किया गया। उन्होंने ट्रांसफॉर्मेटिव विजन EAST- Empower, Act, Strengthen, Transform पर प्रकाश डाला और नॉर्थ-ईस्ट को भारत की फ्यूचर ग्रोथ और समृद्धि को आगे बढ़ाने वाले एक महत्वपूर्ण और इमर्जिंग पावरहाउस के रूप में सराहा।पीएम मोदी ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया
May 23rd, 10:30 am
पीएम मोदी ने ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें ट्रेड, टूरिज्म और बायो-इकोनॉमी में इस रीजन की विशाल संभावनाओं को सेलिब्रेट किया गया। उन्होंने ट्रांसफॉर्मेटिव विजन EAST- Empower, Act, Strengthen, Transform पर प्रकाश डाला और नॉर्थ-ईस्ट को भारत की फ्यूचर ग्रोथ और समृद्धि को आगे बढ़ाने वाले एक महत्वपूर्ण और इमर्जिंग पावरहाउस के रूप में सराहा।दुनिया और देश के दुश्मनों ने देख लिया कि जब सिंदूर...बारूद बन जाता है तो क्या होता है: बीकानेर, राजस्थान में पीएम मोदी
May 22nd, 12:00 pm
पीएम मोदी ने बीकानेर से 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा पिछले 11 वर्षों में भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्रेस को रेखांकित किया। पीएम ने 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि इस हमले के जवाब में भारत ने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए।पीएम मोदी ने बीकानेर, राजस्थान में ₹26,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
May 22nd, 11:30 am
पीएम मोदी ने बीकानेर से 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा पिछले 11 वर्षों में भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्रेस को रेखांकित किया। पीएम ने 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि इस हमले के जवाब में भारत ने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए।