पीएम मोदी ने मदुरै के तिरुप्पारनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
March 01st, 07:36 pm
पीएम मोदी ने मदुरै के तिरुप्पारनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने सभी नागरिकों की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 01st, 04:30 pm
पीएम मोदी ने मदुरै में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत तमिलनाडु की आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि वे अभी तिरुप्पारनकुंद्रम गए थे और भगवान मुरुगन के दर्शन किए, जिसे उन्होंने बेहद दिव्य अनुभव बताया। पीएम ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु और पूरे देश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।प्रधानमंत्री 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेंगे
February 27th, 04:40 pm
पीएम मोदी 1 मार्च 2026 को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे। वे पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सेवाओं में सुधार, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सतत विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद, वे मदुरै जाएंगे और 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वे मदुरै के तिरुप्पारनकुंड्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा भी करेंगे।