पीएम मोदी ने गुजरात के नवसारी में एक सभा को संबोधित किया

September 08th, 02:45 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नवसारी में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया और विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों को आगे बढ़ाने में सेवा भावना और जन-भागीदारी की सराहना की।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भारत की जीवन रेखा: वडोदरा, गुजरात में पीएम मोदी

September 08th, 12:30 pm

वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत' की यात्रा को और गति देने की घोषणा की। 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, स्किल डेवलपमेंट और AI के लिए देश को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से गुजरात और भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिलेगी।

पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में भाग लिया

September 08th, 12:00 pm

वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत' की यात्रा को और गति देने की घोषणा की। 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, स्किल डेवलपमेंट और AI के लिए देश को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से गुजरात और भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिलेगी।

प्रधानमंत्री 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे

September 07th, 11:51 am

पीएम नरेन्द्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा फ्रेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने से लेकर डिजिटल फाइनेंस के भविष्य को आकार देने तक, भारत की विकास और इनोवेशन की यात्रा को नई गति देगा।

स्वामी नारायण मंदिर का उद्घाटन भारत- फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया युग स्तंभ: पीएम मोदी

September 06th, 10:40 pm

फ्रांस की राजधानी पेरिस में BAPS स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम को भारत-फ्रांस सांस्कृतिक संबंधों में एक नया युग स्तंभ बताया। मंदिर के निर्माण में संतों और आध्यात्मिक गुरुओं के प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि यह मंदिर मेड इन इंडिया और बिल्ट इन फ्रांस है और उम्मीद जताई कि आने वाली सदियों तक यह मंदिर दोनों देशों के बीच सहयोग और नई संभावनाओं का प्रतीक बना रहेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के लोकार्पण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया

September 06th, 10:00 pm

फ्रांस की राजधानी पेरिस में BAPS स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम को भारत-फ्रांस सांस्कृतिक संबंधों में एक नया युग स्तंभ बताया। मंदिर के निर्माण में संतों और आध्यात्मिक गुरुओं के प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि यह मंदिर मेड इन इंडिया और बिल्ट इन फ्रांस है और उम्मीद जताई कि आने वाली सदियों तक यह मंदिर दोनों देशों के बीच सहयोग और नई संभावनाओं का प्रतीक बना रहेगा।

अपनी 100 वर्षों की यात्रा में SRCC ने पीढ़ियों को गढ़ा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा: पीएम मोदी

September 05th, 07:30 pm

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में, पीएम मोदी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी डायनामिज्म तक भारत के सफर को रेखांकित किया। उन्होंने इकोनॉमिक ग्रोथ, फाइनेंशियल इन्क्लूजन, मेक इन इंडिया और युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और संकल्प पर आधारित ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ का महत्वाकांक्षी विजन साझा किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शामिल हुए

September 05th, 07:00 pm

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में, पीएम मोदी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी डायनामिज्म तक भारत के सफर को रेखांकित किया। उन्होंने इकोनॉमिक ग्रोथ, फाइनेंशियल इन्क्लूजन, मेक इन इंडिया और युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और संकल्प पर आधारित ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ का महत्वाकांक्षी विजन साझा किया।

प्रधानमंत्री ने जल सुरक्षा पर नेशनल डिपार्टमेंटल समिट के समापन सत्र की अध्यक्षता की

September 02nd, 09:00 pm

टीम इंडिया की भावना को मजबूत करने और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल सुरक्षा पर नेशनल डिपार्टमेंटल समिट का आयोजन किया गया। समिट के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल डेटा गवर्नेंस की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने डेटा इकट्ठा करने और उसके विश्लेषण के लिए AI के इस्तेमाल का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए लोगों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘जल उत्सव’ को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की स्टेट विजिट के दौरान जारी जॉइंट स्टेटमेंट

August 30th, 05:56 pm

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 से 30 अगस्त 2026 तक उज्बेकिस्तान का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच साझेदारी को प्रमुख क्षेत्रों में और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, दोनों देशों के बीच सहयोग को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

मजबूत भारत-उज्बेकिस्तान साझेदारी मध्य एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि की बड़ी ताकत बनेगी: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

August 30th, 01:30 pm

भारत-उज्बेकिस्तान जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की सकारात्मक व दूरदर्शी सोच और भारत के प्रति उनकी गहरी मित्रता की सराहना की। द्विपक्षीय संबंधों को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा मिलने के साथ ही, पीएम मोदी ने 2030 तक $5 बिलियन व्यापार का लक्ष्य रखा और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में परस्पर लाभकारी सहयोग बढ़ाने की बात कही, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया।

पीएम ने 53वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की

August 25th, 09:31 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सक्रिय शासन और समय पर काम पूरा करने के लिए बनाए गए आईसीटी-आधारित, मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म प्रगति की 53वीं बैठक की आज सेवा तीर्थ में अध्यक्षता की।

2025 बैच के IFS ट्रेनी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

August 24th, 07:13 pm

2025 बैच के IFS ऑफिसर ट्रेनीज के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे अपने पोस्टिंग वाले देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क बनाने और स्थानीय समुदायों के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय मिशनों की डिजिटल मौजूदगी को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया। साथ ही, उन्होंने ट्रेनी अधिकारियों से कहा कि वे भारत को दुनिया भर के पर्यटकों के लिए और ज्यादा आकर्षक जगह बनाने की दिशा में काम करें।

दुनिया भारत को ग्रोथ और उम्मीद की नई किरण के रूप में देख रही है: इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में पीएम मोदी

August 21st, 09:00 pm

इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित किया

August 21st, 08:25 pm

इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

August 20th, 09:37 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डेटा एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसके प्रभावी उपयोग पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों से निपटने और दीर्घकालिक सोच के साथ भारत के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समन्वित प्रयास, नए और रचनात्मक विचारों तथा सामूहिक जिम्मेदारी की जरूरत पर भी जोर दिया।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु

August 15th, 04:44 pm

पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।

बदलाव के 12 साल: स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में पीएम मोदी ने गिनाई 12 वर्षों की उपलब्धियां

August 15th, 01:18 pm

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में भारत में आए बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, बुनियादी सुविधाओं, ऊर्जा सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, इनोवेशन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किलिंग देने की घोषणा की

August 15th, 01:01 pm

80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा, खेल, नागरिक सुरक्षा, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, परमाणु ऊर्जा और महिलाओं के नेतृत्व वाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और लक्ष्यों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI से जुड़ी स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में 'विकसित भारत' की ओर देश की अगली छलांग का आह्वान किया

August 15th, 12:51 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर देशवासियों से सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने देश की कार्य संस्कृति, सोच और महत्वाकांक्षाओं के स्तर में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों, सरकारों, उद्योग जगत, किसानों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा।