प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी।

December 31st, 09:04 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोहा में आयोजित फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी। यह उपलब्धि फिडे रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के कुछ ही समय बाद मिली है, जो वैश्विक शतरंज जगत में भारत के लिए एक और उपलब्धिपूर्ण क्षण है।

प्रधानमंत्री ने 2025 फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी

December 29th, 03:38 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दोहा में आयोजित फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, उनका दृढ़ संकल्प सराहनीय है। मैं उन्हें उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाइव शतरंज रेटिंग में 2800 का आंकड़ा पार करने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी

October 27th, 11:08 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को लाइव शतरंज रेटिंग में 2800 का आंकड़ा पार करने पर बधाई दी।