प्रधानमंत्री सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित करेंगे, गुजरात में दो सार्वजनिक सभाओं को करेंगे संबोधित

September 16th, 02:19 pm

प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को केवडिया में सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित करेंगे। इस परियोजना से नर्मदा नदी के पानी को एक विस्तृत नहर और पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से गुजरात के कम पानी वाले क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस परियोजना से 10 लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है और इससे विभिन्न गांवों एवं कस्बों में पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी। 4 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलने की संभावना है।