प्रधानमंत्री ने आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया

December 26th, 02:56 pm

आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू विश्व स्तर पर असंख्य लोगों के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ थे। मानवीय गरिमा और समानता पर उनके जोर को हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके निधन से बहुत दु:खी हूं और उनके सभी प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। : पीएम नरेन्द्र मोदी