प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भगवान महावीर वनस्थली पार्क में एक पौधा लगाया
June 05th, 01:33 pm
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में पौधारोपण किया। उन्होंने अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट के तहत अरावली रेंज में पुनः वनरोपण के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और धरती के ग्रीन कवर को बढ़ाने में योगदान देने का भी आग्रह किया।विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल के तहत विशेष वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व करेंगे
June 04th, 01:20 pm
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी, नई दिल्ली में एक विशेष वृक्षारोपण पहल का नेतृत्व करेंगे। ‘अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट’ के एक हिस्से के रूप में पीएम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत बरगद का पौधा लगाएंगे। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य अरावली की बायो-डाइवर्सिटी को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करना है। वे दिल्ली सरकार के सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।