संयुक्त वक्तव्य: भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुवैत की आधिकारिक यात्रा (21-22 दिसंबर, 2024)
December 22nd, 07:46 pm
पीएम मोदी ने कुवैत के महामहिम अमीर, शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की आधिकारिक यात्रा की। यहां की अपनी पहली यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में भाग लिया और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए व्यापक बातचीत की।प्रधानमंत्री ने कुवैत के अमीर से मुलाकात की
December 22nd, 05:08 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के अमीर महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। बायन पैलेस पहुंचने पर, उनका औपचारिक स्वागत किया गया और कुवैत के प्रधानमंत्री महामहिम अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा ने उनकी अगवानी की।प्रधानमंत्री ने कुवैत के महामहिम अमीर के मुख्य अतिथि के रूप में अरेबियन गल्फ कप में भाग लिया
December 21st, 10:24 pm
कुवैत के अमीर, महामहिम शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कुवैत में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में उनके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के महामहिम अमीर, महामहिम क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री के साथ भव्य उद्घाटन समारोह में भागीदारी की। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कुवैत के नेतृत्व के साथ अनौपचारिक वार्तालाप भी किया।भारत और कुवैत का रिश्ता; सभ्यताओं, सागर और कारोबार का है: पीएम मोदी
December 21st, 06:34 pm
पीएम मोदी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के एक विशाल समूह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पीएम ने कुवैत के विकास में समुदाय की कड़ी मेहनत, उपलब्धियों और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समुदाय की उपलब्धियों को स्थानीय सरकार और समाज ने व्यापक रूप से स्वीकार किया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत में ‘हला मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
December 21st, 06:30 pm
पीएम मोदी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के एक विशाल समूह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पीएम ने कुवैत के विकास में समुदाय की कड़ी मेहनत, उपलब्धियों और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समुदाय की उपलब्धियों को स्थानीय सरकार और समाज ने व्यापक रूप से स्वीकार किया है।कुवैत यात्रा पर पीएम मोदी का प्रस्थान वक्तव्य
December 21st, 09:21 am
पीएम मोदी कुवैत के अमीर महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर 21-22 दिसंबर 2024 को कुवैत का दौरा करेंगे। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी कुवैत की लीडरशिप के साथ चर्चा करेंगे। वे कुवैत में भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।