श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
February 20th, 09:49 pm
पीएम मोदी ने भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत मित्रता की पुष्टि करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हाल के दिनों में भारत-श्रीलंका संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और कई क्षेत्रों में सहयोग के तरीकों पर चर्चा कीप्रधानमंत्री ने देवनीमोरी के पवित्र रेलिक्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया
February 05th, 10:45 am
पीएम मोदी ने कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में देवनीमोरी रेलिक्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अप्रैल 2025 में श्रीलंका की अपनी यात्रा को याद किया, जब इन पवित्र रेलिक्स को देश में लाने का निर्णय लिया गया था। प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सद्भाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर बात की
December 01st, 08:45 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमार दिसानायके के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।प्रधानमंत्री ने चक्रवात दितवाह के बाद श्रीलंका में हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया
November 28th, 03:37 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के उन लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की जिन्होंने चक्रवात दितवाह से हुई तबाही में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।दुनिया ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
April 24th, 03:29 pm
22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, ने विश्व नेताओं में एकजुटता की एक मजबूत लहर पैदा की है। पीएम मोदी ने वैश्विक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, और यह संकल्प लिया कि भारत आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को छोड़ने वाला नहीं है, चाहे वे धरती के किसी भी कोने में हों।”पीएम मोदी ने भारत द्वारा सहायता प्राप्त रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया
April 06th, 12:09 pm
पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने अनुराधापुरा में रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शुभारंभ किया। इन प्रोजेक्ट्स से देश भर में पैसेंजर और फ्रेट ट्रैफिक की फास्ट और एफिशिएंट मूवमेंट में मदद मिलेगी।पीएम मोदी ने जया श्री महाबोधि का दौरा किया
April 06th, 11:24 am
पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने अनुराधापुरा में पवित्र जया श्री महाबोधि का दौरा किया और पूजनीय महाबोधि वृक्ष की पूजा की। यह भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत सभ्यतागत संबंधों का प्रमाण है।प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
April 05th, 05:54 pm
पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की और कनेक्टिविटी, डेवलपमेंट कोऑपरेशन, आर्थिक संबंधों, रक्षा सहयोग, सुलह प्रक्रिया और मछुआरों से जुड़े मुद्दों के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की। दोनों नेताओं की उपस्थिति में सात MoUs का आदान-प्रदान किया गया, साथ ही उन्होंने कई परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का श्रीलंका दौरा
April 05th, 01:45 pm
पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फार्माकोपियाल, हेल्थ & मेडिसिन में सहयोग पर MoU सहित सात MoUs पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा डिफेंस, एनर्जी, पावर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े MoU पर भी हस्ताक्षर किए गए।हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और विजन MAHASAGAR, दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है: पीएम मोदी
April 05th, 11:30 am
कोलंबो में जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी को ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया गया, जो दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती का प्रतीक है। उन्होंने एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल आइडेंटिटी, तमिल वेलफेयर, साझा सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत में महत्वपूर्ण सहयोग पर प्रकाश डालते हुए श्रीलंका के विकास के लिए भारत के अटूट समर्थन की पुष्टि की।पीएम मोदी श्रीलंका पहुंचे
April 04th, 10:06 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान पीएम विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात करेंगे।भारत-श्रीलंका संयुक्त वक्तव्य: साझा भविष्य के लिए साझेदारी को बढ़ावा
December 16th, 03:26 pm
भारत के प्रधानमंत्री महामहिम श्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके ने 16 दिसंबर 2024 को उनकी भारत गणराज्य की राजकीय यात्रा के दौरान नई दिल्ली में अपनी बैठक के दौरान व्यापक और उपयोगी चर्चा की।भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच आपसी संबंध हमारी सभ्यताओं में निहित हैं: पीएम मोदी
December 16th, 01:00 pm
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने इकोनॉमी, कनेक्टिविटी, एनर्जी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने का फैसला किया है। पीएम ने भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई दी
September 23rd, 12:11 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अनुरा कुमारा दिसानायके को श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी। श्री मोदी ने बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने हेतु श्रीलंका के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।