प्रधानमंत्री ने राष्ट्र और मानवता की सेवा में सर्वस्व समर्पण को दर्शाते हुए संस्कृत सुभाषित साझा किया
February 11th, 10:31 am
आज पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया, जो पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र और मानवता की सेवा का संदेश देता है – और जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भी जीवनभर अपनाया। इस सुभाषितम का अर्थ है कि जिस राष्ट्र की महिमा का गान हिमालय करता हैं, जिसकी कीर्ति नदियों के साथ समुद्र तक प्रवाहित होती है, और जिसकी भुजाओं के समान दिशाएँ उसे नमन करती हैं, उस राष्ट्र को हम अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं।प्रधानमंत्री 15 जनवरी को PM-JANMAN के तहत पीएम-आवास योजना के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे
January 14th, 01:22 pm
पीएम मोदी 15 जनवरी, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) के अंतर्गत, पीएम-आवास योजना (ग्रामीण) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। पीएम के अंत्योदय विजन के अनुरूप, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए PM-JANMAN पहल का शुभारंभ 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया गया था। प्रधानमंत्री इस अवसर पर PM-JANMAN के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।