एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

October 12th, 12:05 am

एंथ्रोपिक के सीईओ श्री डारियो अमोदेई ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बैठक के दौरान, भारत में एंथ्रोपिक के विस्तार और क्लाउड कोड सहित इसके एआई टूल्स के बढ़ते उपयोग पर चर्चा हुई, जिनका उपयोग देश में जून से पाँच गुना बढ़ गया है।