'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप'
July 10th, 10:07 am
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हुए 'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप' लॉन्च किया। आने वाले दशक के अवसरों और भविष्य में ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की भारत की महत्वाकांक्षा को पहचानते हुए, यह रोडमैप साझा प्राथमिकताओं, क्षमताओं और संसाधनों के अनुरूप सहयोग के लक्षित क्षेत्रों की पहचान करता है।प्रधानमंत्री ने स्पोर्ट्स इवेंट के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया
July 10th, 08:21 am
पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल संबंधों को सेलिब्रेट करने वाले एक इवेंट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का दौरा किया। दोनों नेताओं ने 'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप' लॉन्च किया और युवा एथलीटों के साथ बातचीत की, जो दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को मजबूत करने के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को दोहराता है।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा
July 09th, 12:34 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कई अहम फैसलों और समझौतों की घोषणा की। दोनों देशों ने डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, एजुकेशन, स्किल्स, रिसर्च, इनोवेशन और पीपल-टू-पीपल टाइज जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इन पहलों से भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
July 09th, 12:29 pm
मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दोनों देशों के बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने ट्रेड, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और एजुकेशन जैसे प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी
July 09th, 11:15 am
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज और सप्लाई चेन पर ऑस्ट्रेलिया-भारत पार्टनरशिप (PACTS)
July 09th, 11:04 am
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज और सप्लाई चेन पर ऑस्ट्रेलिया-भारत पार्टनरशिप (PACTS) लॉन्च की, जो साइबर सिक्योरिटी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज, सशक्त सप्लाई चेन, डिजिटल मजबूती और डिफेंस रिसर्च सहयोग में करीबी कोऑपरेशन का मार्ग प्रशस्त करेगी।एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का जॉइंट स्टेटमेंट
July 09th, 11:02 am
एनर्जी सिक्योरिटी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों देशों ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने एनर्जी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इसके तहत क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने, एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी लाने, रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और एनर्जी व लिक्विड फ्यूल के लिए खुले व्यापार को समर्थन देने पर सहमति जताई गई।तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 09th, 10:58 am
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 से 10 जुलाई 2026 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) को और मजबूत तथा विस्तारित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही, उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए नए सहयोगी अवसरों पर मिलकर काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।डिफेंस और सिक्योरिटी कोऑपरेशन को मिलेगी नई मजबूती, भारत-ऑस्ट्रेलिया का जॉइंट डिक्लेरेशन जारी
July 09th, 10:55 am
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने डिफेंस और सिक्योरिटी कोऑपरेशन पर एक जॉइंट डिक्लेरेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने वर्ष 2020 में स्थापित कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) के महत्व को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि CSP की शुरुआत के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग तेजी से बढ़ा है, आर्थिक रिश्ते और मजबूत हुए हैं तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क भी पहले से अधिक गहरे हुए हैं। उन्होंने एक स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता भी दोहराई।हम साथ मिलकर ग्लोबल सॉल्यूशंस तैयार कर सकते हैं: ऑस्ट्रेलिया में ‘इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन’ में पीएम मोदी
July 09th, 06:15 am
पीएम मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-इंडिया CEOs फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट में भाग लिया। CEOs फोरम को संबोधित करते हुए, उन्होंने भारत की मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ, पॉलिसी रिफॉर्म्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया। इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को संबोधित करते हुए, उन्होंने ECTA पर आधारित ट्रेड और इन्वेस्टमेंट संबंधों की ग्रोथ पर संतोष व्यक्त किया और प्रस्तावित CECA को जल्द पूरा करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-इंडिया CEOs फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को संबोधित किया
July 09th, 06:00 am
पीएम मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-इंडिया CEOs फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट में भाग लिया। CEOs फोरम को संबोधित करते हुए, उन्होंने भारत की मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ, पॉलिसी रिफॉर्म्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया। इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को संबोधित करते हुए, उन्होंने ECTA पर आधारित ट्रेड और इन्वेस्टमेंट संबंधों की ग्रोथ पर संतोष व्यक्त किया और प्रस्तावित CECA को जल्द पूरा करने का आह्वान किया।पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत
July 08th, 08:42 pm
इंडोनेशिया की सफल यात्रा के समापन के बाद, पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। यह यात्रा 'भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' को नई गति देगी। यात्रा के दौरान, वे प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ बातचीत करेंगे और भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे।इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
July 06th, 09:00 am
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा
July 03rd, 08:42 pm
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री महामहिम श्री एंथनी अल्बनीज और सुश्री जोडी हेडन को उनके विवाह के अवसर पर बधाई दी
November 29th, 09:05 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने करीबी मित्र, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, महामहिम श्री एंथनी अल्बनीज और सुश्री जोडी हेडन को उनके विवाह के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सरकार का संयुक्त वक्तव्य
November 22nd, 09:21 pm
भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी शुरू करने पर सहमति जताई है, जिसे ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-इंडिया टेक्नोलॉजी और इनोवेशन (ACITI) पार्टनरशिप कहा जाएगा। तीनों देशों ने महत्वपूर्ण और उभरती तकनीकों में सहयोग को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। यह साझेदारी एआई के विकास और उसके बड़े पैमाने पर उपयोग की संभावनाओं का भी अध्ययन करेगी, ताकि आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सके।पीएम मोदी ने G20 लीडर्स समिट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 21st, 10:43 pm
साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की और भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और ऊँचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री अल्बानीज ने भारत में हुए हालिया आतंकवादी हमले की निंदा की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया
September 17th, 03:03 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने 75वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए विश्व नेताओं का आभार जताया।प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 18th, 02:49 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानास्किस में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की।ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री मार्लेस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
June 04th, 04:52 pm
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने डिफेंस इंडस्ट्रियल सहयोग, सुदृढ़ सप्लाई-चेन, क्रिटिकल मिनरल्स, नई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। उप-प्रधानमंत्री मार्लेस ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के समर्थन को दोहराया।