इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी

July 09th, 11:15 am

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।

15वें भारत-जापान वार्षिक समिट का जॉइंट स्टेटमेंट: हमारी अगली पीढ़ी की सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझेदारी

August 29th, 07:06 pm

पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की, जिसमें उन्होंने भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक मित्रता को याद किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित कई घोषणाएँ कीं: डिफेंस और सिक्योरिटी सहयोग को बढ़ावा देना, आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करना और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को गहरा करना।

जापान और चीन की यात्रा के लिए प्रस्थान की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वक्तव्य

August 28th, 08:40 pm

जापान के पीएम शिगेरु इशिबा और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी क्रमशः 29-30 अगस्त 2025 को जापान और 31 अगस्त-1 सितंबर 2025 को चीन की यात्रा करेंगे। जापान में, प्रधानमंत्री 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में भाग लेंगे और पीएम इशिबा के साथ चर्चा करेंगे। चीन के तियानजिन में पीएम, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भाग लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री मार्लेस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

June 04th, 04:52 pm

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने डिफेंस इंडस्ट्रियल सहयोग, सुदृढ़ सप्लाई-चेन, क्रिटिकल मिनरल्स, नई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। उप-प्रधानमंत्री मार्लेस ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के समर्थन को दोहराया।