प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
January 30th, 10:41 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री मोदी ने कहा कि पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं
December 31st, 01:51 pm
अयोध्या में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश और विश्वभर के भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
December 15th, 08:44 am
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और भारत को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए समर्पित कर दिया।देवभूमि उत्तराखंड भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है: देहरादून में पीएम मोदी
November 09th, 01:00 pm
देहरादून में उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह के अवसर पर संबोधन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा को याद किया। कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए, पीएम ने बताया कि उत्तराखंड का बजट अब ₹1 लाख करोड़ को पार कर गया है। उत्तराखंड की असली पहचान उसकी आध्यात्मिक शक्ति में निहित है, इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित हो सकता है। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य सरकार की साहसिक नीतियों की भी सराहना की।पीएम मोदी ने उत्तराखंड के देहरादून में रजत जयंती समारोह को संबोधित किया
November 09th, 12:30 pm
देहरादून में उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह के अवसर पर संबोधन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा को याद किया। कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए, पीएम ने बताया कि उत्तराखंड का बजट अब ₹1 लाख करोड़ को पार कर गया है। उत्तराखंड की असली पहचान उसकी आध्यात्मिक शक्ति में निहित है, इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित हो सकता है। उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य सरकार की साहसिक नीतियों की भी सराहना की।प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं
November 09th, 09:05 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा, प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि भूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है।प्रधानमंत्री ने श्री रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
October 08th, 10:20 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लोकप्रिय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
September 26th, 08:51 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया पहल के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की
September 25th, 01:01 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेक इन इंडिया पहल की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के आर्थिक परिदृश्य और उद्यमशीलता इको-सिस्टम पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री मोदी ने मेक इन इंडिया द्वारा भारत के उद्यमियों को दिए गए प्रोत्साहन और इसके वैश्विक प्रभाव की सराहना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण को साझा किया
September 11th, 08:49 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिकागो में वर्ष 1893 में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की 132वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर कहा है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसने सद्भाव और सार्वभौमिक भाईचारे पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में हमारे इतिहास के सबसे प्रसिद्ध और प्रेरक क्षणों में से एक था।प्रधानमंत्री ने मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया
July 26th, 06:47 pm
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के साथ रिपब्लिक स्क्वायर में आयोजित, मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने मालदीव की जनता और सरकार को हार्दिक बधाई दी और इस सम्मानपूर्ण निमंत्रण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में एक शानदार परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं, जिनमें मालदीव की राष्ट्रीय उपलब्धियों को दर्शाया गया। प्रधानमंत्री की उपस्थिति भारत-मालदीव संबंधों में एक अहम माइलस्टोन है, जबकि 2025 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल भी पूरे हो रहे हैं।प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
May 21st, 08:34 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।प्रधानमंत्री ने सिक्किम के लोगों को राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी
May 16th, 10:13 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, इस वर्ष यह अवसर और भी खास है, क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं! सिक्किम सौम्य सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों का स्थान है।प्रधानमंत्री ने मुद्रा योजना की 10वीं वर्षगांठ पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव की सराहना की
April 08th, 09:08 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहा है।प्रधानमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
March 30th, 11:42 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री 28 फरवरी को नई दिल्ली में ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ में भाग लेंगे
February 27th, 06:30 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भव्य सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ में भाग लेंगे। इस साल यह आयोजन अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगा। सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित यह महोत्सव दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री TEH बाजार (TEH- द एक्सप्लोरेशन ऑफ द हैंडमेड) का भी अवलोकन करेंगे।प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
January 30th, 09:06 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने हमारे देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी सेवा और बलिदान को याद किया।प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर सभी को बधाई दी
January 11th, 09:53 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा, सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष के बाद बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और आध्यात्म की महान विरासत है।प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
December 15th, 09:32 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।प्रधानमंत्री गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर के 200वें वर्ष के समारोह में भाग लेंगे
November 10th, 07:09 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।