भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

May 06th, 01:00 pm

भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा: उत्तराखंड में पीएम मोदी

April 14th, 01:25 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया

April 14th, 01:20 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

AI की उपलब्धियों से लेकर T20 वर्ल्ड कप तक, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की प्रगति को उजागर किया

February 22nd, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय मूल के क्रिकेटरों, अंगदान, नदी उत्सव, डिजिटल सुरक्षा और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा। पीएम ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति से उनके गहरे जुड़ाव का उल्लेख किया।

आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया

November 19th, 01:46 pm

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी का दौरा किया, जहाँ उन्होंने प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ये पवित्र स्थल; बाबा की असीम करुणा और निस्वार्थ सेवा के उनके संदेश का प्रतीक हैं जो लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में अग्रणी रहेगा: प्रधानमंत्री

March 09th, 12:10 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत वन्यजीव विविधता से समृद्ध है और यहां की संस्कृति वन्यजीवों का सम्मान करती है। श्री मोदी ने कहा, हम हमेशा पशुओं की रक्षा करने और एक सतत विश्व में योगदान देने में सबसे आगे रहेंगे।

वनतारा में पीएम मोदी का एक दिन: उम्मीद के साथ वन्यजीवों की देखभाल

March 05th, 03:15 pm

4 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के जामनगर स्थित एक अभूतपूर्व वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया। रिलायंस जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के भीतर 3,500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला वनतारा अपनी तरह की दुनिया की सबसे बड़ी फैसिलिटी है, जो 2,000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से अधिक बचाए गए, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों को आश्रय प्रदान करता है। वनतारा केवल एक आश्रय स्थल नहीं है, बल्कि एथिकल एनिमल वेलफेयर और इकोलॉजिकल सस्टेनेबिलिटी के प्रति भारत की विकसित होती प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

हम वन्यजीवों के लिए सस्टेनेबल हैबिटैट्स बनाने में जुटे हैं: पीएम मोदी

March 03rd, 12:36 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पिछले दशक में बाघों, तेंदुओं, गैंडों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जो दर्शाता है कि हम वन्यजीवन को कितना महत्व देते हैं और वन्यजीवों के लिए स्थायी आवास बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने श्री रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

October 10th, 05:38 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री टाटा; एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक परोपकारी व्यक्तित्व और एक असाधारण इंसान थे, जिन्होंने अपनी विनम्रता, दया और समाज को बेहतर बनाने की अटूट प्रतिबद्धता के साथ अनेक लोगों को प्रभावित किया।

प्रधानमंत्री ने अपने आवास में नवजात बछिया का नाम 'दीपज्योति' रखा

September 14th, 12:21 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास में एक नवजात बछिया का नाम दीपज्योति रखा है।

अंतरिक्ष क्षेत्र में रिफॉर्म्स से देश के युवाओं को फायदा हुआ: मन की बात के दौरान पीएम मोदी

August 25th, 11:30 am

मन की बात के 113वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और स्पेसटेक स्टार्ट-अप गैलेक्सआई की प्रगति शामिल है। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के लिए असम और अरुणाचल प्रदेश में सामुदायिक पहल की सराहना की। पीएम मोदी ने 'वेस्ट टू वेल्थ' बनाने के अभिनव दृष्टिकोण के लिए मध्य प्रदेश के झाबुआ की सराहना की और खिलौना रीसाइक्लिंग के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने पोषण माह के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बच्चों को पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया।

हमारी कृषि विविधता वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए भारत को उम्मीद की किरण बनाती है: पीएम मोदी

August 03rd, 09:35 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत की आर्थिक नीति में कृषि क्षेत्र और कृषि परंपरा में विज्ञान एवं तर्क को हासिल प्राथमिकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने वैश्विक खाद्य और पोषण सुरक्षा के समाधान की दिशा में भारत के अहम प्रयासों को भी रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक कृषि अर्थशास्त्रियों के सम्मेलन का उद्घाटन किया

August 03rd, 09:30 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत की आर्थिक नीति में कृषि क्षेत्र और कृषि परंपरा में विज्ञान एवं तर्क को हासिल प्राथमिकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने वैश्विक खाद्य और पोषण सुरक्षा के समाधान की दिशा में भारत के अहम प्रयासों को भी रेखांकित किया।

कैबिनेट ने पशुपालन अवसंरचना विकास कोष के विस्तार को मंजूरी दी

February 01st, 11:36 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने अवसंरचना विकास कोष (आईडीएफ) के तहत लागू किए जाने वाले पशुपालन पशुपालन अवसंरचना विकास कोष (एएचआईडीएफ) को 29,610.25 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 2025-26 तक अगले तीन वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी दे दी। यह योजना डेयरी प्रसंस्करण और उत्पाद विविधीकरण, मांस प्रसंस्करण और उत्पाद विविधीकरण, पशु चारा संयंत्र, नस्ल गुणन फार्म, पशु अपशिष्ट से धन प्रबंधन (कृषि-अपशिष्ट प्रबंधन) और पशु चिकित्सा वैक्सीन और दवा उत्पादन सुविधाओं के लिए निवेश को प्रोत्साहित करेगी

ग्रीस के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

August 25th, 11:11 pm

पीएम मोदी ने एथेंस में ग्रीस के प्रधानमंत्री श्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के साथ संयुक्‍त प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और ग्रीस 2030 तक द्विपक्षीय व्‍यापार दोगुना करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अपनी भागीदारी को रणनीतिक स्‍तर तक ले जाने का भी निर्णय लिया है।

लोकतंत्र के आदर्शों को स्थापित और सफलतापूर्वक लागू करने में भारत और ग्रीस का ऐतिहासिक योगदान : पीएम मोदी

August 25th, 02:45 pm

पीएम मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री श्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान भारत और ग्रीस दोनों ने 2030 तक व्यापार को दोगुना करने का फैसला किया और दोनों देशों के रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का भी फैसला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ग्रीस ने अपनी भागीदारी को रणनीतिक स्‍तर तक ले जाने का निर्णय लिया है।

जब कोई वैश्विक महामारी नहीं थी तब भी स्वास्थ्य के लिए भारत का विजन सार्वभौमिक था: पीएम मोदी

April 26th, 03:40 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली में वन अर्थ वन हेल्थ - एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 का उद्घाटन किया। अपने संबोधन उन्होंने कहा कि हमारा विजन केवल मनुष्यों तक ही सीमित नहीं है। यह हमारे पूरे इकोसिस्टम तक फैला हुआ है। पौधों से लेकर जानवरों तक, मिट्टी से लेकर नदियों तक, जब हमारे आसपास सब कुछ स्वस्थ होगा, तो हम स्वस्थ रह सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने छठें वन अर्थ वन हेल्थ - एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 का उद्घाटन किया

April 26th, 03:39 pm

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली में वन अर्थ वन हेल्थ - एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 का उद्घाटन किया। अपने संबोधन उन्होंने कहा कि हमारा विजन केवल मनुष्यों तक ही सीमित नहीं है। यह हमारे पूरे इकोसिस्टम तक फैला हुआ है। पौधों से लेकर जानवरों तक, मिट्टी से लेकर नदियों तक, जब हमारे आसपास सब कुछ स्वस्थ होगा, तो हम स्वस्थ रह सकते हैं।

हमने गरीब और मिडिल क्लास के आरोग्य को प्राथमिकता दी है: पीएम मोदी

March 25th, 11:40 am

पीएम मोदी ने कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 9 वर्षों में भारत में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ईमानदारी से, बहुत कुशलता से कार्य करने का प्रयास किया गया है। देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े अनेक रिफॉर्म किए गए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2014 में हमारे देश में 380 से भी कम मेडिकल कॉलेज थे। आज देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर के 650 से भी अधिक हो गई है।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया

March 25th, 11:30 am