कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाले चार मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
August 19th, 03:18 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के 8 जिलों को कवर करने वाले 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। पीएम मोदी के 'न्यू इंडिया' विजन के अनुरूप, ये प्रोजेक्ट लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाएंगे, साथ ही देशभर के कई प्रमुख पर्यटक स्थलों के लिए रेल कनेक्टिविटी में भी सुधार करेंगे।आंध्र प्रदेश के पास ‘विकसित भारत’ का ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य: पीएम मोदी
August 01st, 11:45 am
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में करीब ₹18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया, जिसमें राज्य के ‘विकसित भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरने को रेखांकित किया गया। वर्ल्ड-क्लास कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स से लेकर सेमीकंडक्टर, AI, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग तक; पीएम मोदी ने रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने और आंध्र प्रदेश के विकास में तेजी लाने का विजन प्रस्तुत किया।पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में ₹17,900 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च किए
August 01st, 11:30 am
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में करीब ₹18,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया, जिसमें राज्य के ‘विकसित भारत’ के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरने को रेखांकित किया गया। वर्ल्ड-क्लास कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स से लेकर सेमीकंडक्टर, AI, ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग तक; पीएम मोदी ने रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने और आंध्र प्रदेश के विकास में तेजी लाने का विजन प्रस्तुत किया।प्रधानमंत्री 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे
July 31st, 09:56 am
पीएम नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे। आंध्र प्रदेश में, वे अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और 17,900 करोड़ रुपये से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, वे आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी रखेंगे। कर्नाटक दौरे के दौरान, वे मैसूर में स्वामी विवेकानंद कल्चरल यूथ सेंटर - 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन करेंगे।कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी
July 24th, 04:05 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी के 'न्यू इंडिया' विजन के अनुरूप, आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बल्लारी–गुंटकल सेक्शन पर तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1,264 करोड़ रुपये है। यह प्रोजेक्ट 'पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान' के तहत तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करना, लॉजिस्टिक्स को अधिक कुशल बनाना और लोगों, वस्तुओं तथा सेवाओं की आवाजाही को तेज और सुगम बनाना है।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
July 22nd, 03:24 pm
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) के निर्माण को मंजूरी दी
June 10th, 01:57 pm
कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में ₹1,234.91 करोड़ की लागत से पहले जनरल पूल रेजिडेंशियल एकोमोडेशन (GPRA) कैंपस के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 17 एकड़ में फैले और 1,504 रिहायशी यूनिट वाले इस ग्रीन-रेटेड प्रोजेक्ट से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आधुनिक घर और नागरिक सुविधाएँ मिलेंगी, साथ ही इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे और सरकारी कामकाज बेहतर ढंग से हो सकेगा।कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकोमोडेशन के निर्माण को मंजूरी दी
June 10th, 01:52 pm
कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकोमोडेशन (CGGPOA) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 5.53 एकड़ में बनने वाले और ₹1,299.08 करोड़ से अधिककी अनुमानित लागत वाले इस ग्रीन-रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स में लगभग 8,000 अधिकारी और कर्मचारी काम कर सकेंगे। इससे केंद्र सरकार के विभागों के बीच तालमेल बेहतर होगा, आधुनिक नागरिक सुविधाएँ मिलेंगी और रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।प्रधानमंत्री ने एनटीआर गारू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
May 28th, 09:56 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एनटीआर गारू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा
May 15th, 03:46 pm
पीएम मोदी की यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पेट्रोलियम, ऑयल, डिफेंस, जहाज मरम्मत, मैरिटाइम कोऑपरेशन और सुपरकंप्यूटिंग जैसे सेक्टर शामिल हैं। एक प्रमुख घोषणा के तहत अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और भारत की नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक के निवेश की संभावनाओं पर काम करने का निर्णय लिया।प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार से मुलाकात की
May 10th, 10:07 pm
पीएम मोदी ने हैदराबाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर खुशी जताई और विभिन्न विषयों तथा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण से मुलाकात की
May 10th, 09:50 pm
एक आत्मीय पहल के तहत पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पवन कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों से गर्मजोशी से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।आज तेलंगाना को देश का बड़ा मैन्युफेक्चरिंग पावरहाउस बनाने के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स शुरु हो रहे हैं: हैदराबाद में पीएम मोदी
May 10th, 03:45 pm
पीएम मोदी ने तेलंगाना में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि PM MITRA पार्क और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं राज्य में मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करेंगी।पीएम मोदी ने हैदराबाद में करीब ₹9,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
May 10th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने तेलंगाना में ₹9,400 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि PM MITRA पार्क और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं राज्य में मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करेंगी।कैबिनेट ने 6 राज्यों में फैले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
May 05th, 07:14 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने करीब ₹23,437 करोड़ की लागत वाले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। पीएम के ‘न्यू इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर’ विजन के तहत ये प्रोजेक्ट्स लोगों, सामान और सेवाओं की आवाजाही को आसान बनाएंगे। साथ ही, देश के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर करेंगे।प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली
April 19th, 10:55 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण से बात कर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की।कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ₹24,815 करोड़ की दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी
April 18th, 04:00 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने करीब ₹24,815 करोड़ की दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के 15 जिलों को कवर करने वाले ये प्रोजेक्ट्स पीएम मोदी के न्यू इंडिया के विजन के अनुरूप हैं और इनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। इनसे भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क करीब 601 किलोमीटर बढ़ जाएगा।प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
April 16th, 09:50 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।भारत सेमीकंडक्टर डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बन रहा: गुजरात के सानंद में पीएम मोदी
March 31st, 01:05 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में स्थित केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही इस यूनिट में उत्पादन कार्य शुरू हो गया। उन्होंने केन्स टेक्नोलॉजी के नेतृत्व, गुजरात सरकार और प्लांट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर गर्व जताया कि एक भारतीय कंपनी ने सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उपलब्धि 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के मंत्र को सही मायने में चरितार्थ करती है।पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया
March 31st, 01:00 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में स्थित केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही इस यूनिट में उत्पादन कार्य शुरू हो गया। उन्होंने केन्स टेक्नोलॉजी के नेतृत्व, गुजरात सरकार और प्लांट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर गर्व जताया कि एक भारतीय कंपनी ने सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उपलब्धि 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के मंत्र को सही मायने में चरितार्थ करती है।