विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के प्रतिभागियों ने पीएम मोदी से साझा किए अपने अनुभव

July 26th, 10:27 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान MYBharat के स्वयंसेवकों ने भारत के सीमावर्ती गांवों से जुड़ी अपनी प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं। प्रतिभागियों ने बताया कि इस यात्रा ने उनके नजरिए को किस तरह बदला। स्थानीय समुदायों के साथ बातचीत, सीमावर्ती गांवों में जीवन के प्रत्यक्ष अनुभव और वहां के लोगों की भावनाओं को समझने से उन्हें “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को और गहराई से जानने का अवसर मिला।

भारत और इंडोनेशिया जितने इतिहास से जुड़े हैं, उतना ही हमारा साझा भविष्य भी है: पीएम मोदी

July 07th, 11:47 pm

जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने जकार्ता में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया

July 07th, 05:30 pm

जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

पीएम मोदी की इंडोनेशिया राजकीय यात्रा पर भारत-इंडोनेशिया का जॉइंट स्टेटमेंट जारी

July 07th, 05:15 pm

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-इंडोनेशिया संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी

July 07th, 03:15 pm

जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित

July 07th, 03:00 pm

जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

March 20th, 06:52 pm

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी (सेवानिवृत्त) ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

NCC भारत की युवाशक्ति को आत्मविश्वासी बनाने वाला एक आंदोलन है: दिल्ली में वार्षिक NCC रैली में पीएम मोदी

January 28th, 04:00 pm

पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

पीएम मोदी ने दिल्ली में वार्षिक NCC पीएम रैली को संबोधित किया

January 28th, 03:30 pm

पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

भारत अब एनर्जी सिक्योरिटी से आगे बढ़कर, एनर्जी इंडिपेंडेंस के मिशन पर काम कर रहा है: ‘इंडिया एनर्जी वीक 2026’ में पीएम मोदी

January 27th, 10:15 am

पीएम मोदी ने ‘इंडिया एनर्जी वीक 2026’ के उद्घाटन पर अपने संबोधन में कहा कि आज भारत, एनर्जी सेक्टर के लिए अपार अवसरों की भूमि है। उन्होंने कहा कि हाल ही में साइन हुआ भारत-यूरोपियन यूनियन एग्रीमेंट, भारत और यूरोपियन देशों के लिए अपार अवसर लाएगा। पीएम ने बताया कि भारत का एनर्जी सेक्टर $500 बिलियन के निवेश के अवसर प्रदान करता है। पीएम ने वैश्विक समुदाय को ‘मेक इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया, स्केल विद इंडिया, इन्वेस्ट इन इंडिया’ का संदेश दिया।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा ‘इंडिया एनर्जी वीक 2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

January 27th, 10:08 am

पीएम मोदी ने ‘इंडिया एनर्जी वीक 2026’ के उद्घाटन पर अपने संबोधन में कहा कि आज भारत, एनर्जी सेक्टर के लिए अपार अवसरों की भूमि है। उन्होंने कहा कि हाल ही में साइन हुआ भारत-यूरोपियन यूनियन एग्रीमेंट, भारत और यूरोपियन देशों के लिए अपार अवसर लाएगा। पीएम ने बताया कि भारत का एनर्जी सेक्टर $500 बिलियन के निवेश के अवसर प्रदान करता है। पीएम ने वैश्विक समुदाय को ‘मेक इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया, स्केल विद इंडिया, इन्वेस्ट इन इंडिया’ का संदेश दिया।

विकसित भारत की यात्रा में ‘पराक्रम दिवस’ की प्रेरणा हमें निरंतर बल देती रहेगी: पीएम मोदी

January 23rd, 05:15 pm

पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों में पराक्रम दिवस, देश की राष्ट्रीय भावना का अभिन्न उत्सव बन गया है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2023 में अंडमान के 21 द्वीपों के नाम भी भारतीय सेना के जांबाज 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती रक्षा शक्ति नेताजी के मजबूत, निडर और आत्मनिर्भर राष्ट्र के सपने को साकार करने का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया

January 23rd, 05:00 pm

पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों में पराक्रम दिवस, देश की राष्ट्रीय भावना का अभिन्न उत्सव बन गया है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2023 में अंडमान के 21 द्वीपों के नाम भी भारतीय सेना के जांबाज 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती रक्षा शक्ति नेताजी के मजबूत, निडर और आत्मनिर्भर राष्ट्र के सपने को साकार करने का प्रतीक है।

TMC के महा-जंगलराज का जाना और BJP के सुशासन का आना बहुत जरूरी: सिंगूर, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

January 18th, 03:35 pm

पीएम मोदी ने हुगली के सिंगूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोगों का जबरदस्त उत्साह बंगाल के असली बदलाव के संकल्प और 15 साल के 'महा-जंगलराज' को खत्म करने की इच्छा को दिखाता है। लोगों से बदलाव का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए, उन्होंने भीड़ के साथ नारा लगाया, पाल्टानो दोरकार…चाइ बीजेपी शोरकार।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में विशाल जनसभा को संबोधित किया

January 18th, 03:32 pm

पीएम मोदी ने हुगली के सिंगूर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोगों का जबरदस्त उत्साह बंगाल के असली बदलाव के संकल्प और 15 साल के 'महा-जंगलराज' को खत्म करने की इच्छा को दिखाता है। लोगों से बदलाव का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए, उन्होंने भीड़ के साथ नारा लगाया, पाल्टानो दोरकार…चाइ बीजेपी शोरकार।

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

October 01st, 09:31 pm

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी. के. जोशी (सेवानिवृत्त) ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

मणिपुर, मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है: इंफाल में पीएम मोदी

September 13th, 02:45 pm

इंफाल में ₹1,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ का एक नया फेज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण; भारत के विकास और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसकी स्पिरिट राज्य में दिखाई देती है। पीएम ने शांति और स्थिरता के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, सामान्य जीवन की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने मणिपुर से शांति और प्रगति के पथ पर दृढ़ता से बने रहने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

September 13th, 02:30 pm

इंफाल में ₹1,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ का एक नया फेज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण; भारत के विकास और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसकी स्पिरिट राज्य में दिखाई देती है। पीएम ने शांति और स्थिरता के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, सामान्य जीवन की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने मणिपुर से शांति और प्रगति के पथ पर दृढ़ता से बने रहने का आग्रह किया।

हर क्षेत्र में, महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

February 23rd, 11:30 am

‘मन की बात’ के दौरान, पीएम मोदी ने ISRO के 100वें लॉन्च, भारत की AI प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के बढ़ते योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला दिवस पर एक विशेष सोशल मीडिया पहल की घोषणा की। उन्होंने मोटापे के बारे में जागरूकता बढ़ाई, भारत की खेल उपलब्धियों की सराहना की और वन्यजीव संरक्षण प्रयासों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने छात्रों को उनकी परीक्षाओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं और उन्हें तनाव मुक्त रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रेरणा से हमें ‘विकसित भारत’ के लिए निरंतर कार्यरत रहना है: पीएम मोदी

January 23rd, 11:30 am

पीएम मोदी ने ‘पराक्रम दिवस’ पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेताजी की एकता, त्याग एवं दृढ़ संकल्प की विरासत पर जोर दिया और सभी से अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर ‘विकसित भारत’ बनाने का आग्रह किया। उन्होंने भारत के लिए वैश्विक अवसरों को रेखांकित किया और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट एवं सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।