प्रधानमंत्री ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने और स्केटिंग में भारत के पहले विश्व चैंपियन बनने पर आनंदकुमार वेलकुमार को बधाई दी

September 16th, 08:47 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में सीनियर पुरुष 1000 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीतने पर आनंदकुमार वेलकुमार को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि उनके धैर्य, गति और उत्साह ने उन्हें स्केटिंग में भारत का पहला विश्व चैंपियन बना दिया है। उनकी उपलब्धि असंख्य युवाओं को प्रेरणा देगी।

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल में पुरुषों की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

October 02nd, 12:25 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ में एशियाई खेल 2022 में पुरुषों की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने पर आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत राहुल कांबले और विक्रम राजेंद्र इंगले को बधाई दी है।