पंजाब की सत्ताधारी पार्टी के पास न तो साफ नीयत है और न ही सुशासन की सोच: जालंधर में पीएम मोदी
July 17th, 04:31 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए बदलावों का उल्लेख किया और 'विकसित पंजाब' के लिए भाजपा का विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत में तेजी से बढ़ रही स्पोर्ट्स इकोनॉमी पंजाब के युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आ रही है और इससे उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगाप्रधानमंत्री ने पंजाब के जालंधर में विशाल जनसभा को संबोधित किया
July 17th, 04:30 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए बदलावों का उल्लेख किया और 'विकसित पंजाब' के लिए भाजपा का विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत में तेजी से बढ़ रही स्पोर्ट्स इकोनॉमी पंजाब के युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आ रही है और इससे उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगापीएम मोदी ने पंजाब के जालंधर से ₹5,470 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत की
July 17th, 03:45 pm
पंजाब के जालंधर में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत करना, यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और आर्थिक विकास को गति देना है।प्रधानमंत्री 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे
July 15th, 06:40 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जींद रेलवे स्टेशन से जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कुरुक्षेत्र में सिख म्यूजियम की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री हरियाणा के जींद, चंडीगढ़ और पंजाब के जालंधर में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।TMC "मां, माटी, मानुष" के नाम पर झूठ बोलकर सत्ता में आई: दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
April 11th, 11:40 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में एक विशाल जनसभा की। अपने भाषण में उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए केसों का तेजी से निपटारा, महिला पुलिस की भर्ती बढ़ाने और आर्थिक मदद जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जहां ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करती है, वहीं पश्चिम बंगाल में ‘हिसाब’ भी पूरा किया जाएगा।भाजपा का संकल्प TMC के महाजंगलराज और सिंडिकेट के अंत का शंखनाद है:जंगीपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
April 11th, 11:38 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने बीजेपी के घोषणापत्र की सराहना करते हुए छह अहम गारंटियों का उल्लेख किया, जिनमें सिंडिकेट राज खत्म करना, महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करना, एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और पारदर्शी शासन देना शामिल है। उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी कर्मचारियों को लाभ देने का भी वादा किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में विशाल जनसभाएं कीं
April 11th, 11:30 am
पश्चिम बंगाल में बढ़ते समर्थन के बीच, पीएम मोदी ने पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने 'भयमुक्त और विकसित बंगाल' के बीजेपी के विजन को सामने रखा और भ्रष्टाचार, अराजकता तथा तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला।शिक्षक भर्ती घोटाले ने हजारों परिवारों के सपनों को कुचल दिया: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पीएम मोदी
April 09th, 11:45 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया और आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव के लिए निर्णायक बहुमत की अपील की। उन्होंने लोगों से हर बूथ पर कमल का बटन दबाने का आग्रह किया और एक ऐसी सरकार सुनिश्चित करने को कहा जो विकास, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करे।TMC के पापों का घड़ा अब भर चुका है: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पीएम मोदी
April 09th, 11:40 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने महिला सुरक्षा, गवर्नेंस और अवैध घुसपैठ पर चिंता जताई। आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक बहुमत की अपील करते हुए, उन्होंने सत्ताधारी सरकार की तीखी आलोचना की और ‘भय की राजनीति' करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर कोई एक पार्टी महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, तो वह भाजपा है।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में विशाल जनसभाएं कीं
April 09th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में जोशीले भाषण दिए, जिससे समर्थकों में उत्साह बढ़ा और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार हुआ। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले हुए राजनीतिक बदलाव की भावना का उल्लेख किया और कहा कि वही लहर अब पूरे राज्य में दिखेगी। प्रधानमंत्री ने अपने 'सबका साथ, सबका विकास' के वादे को दोहराया, लेकिन साथ ही टीएमसी को चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल में अब 'हिसाब भी होगा।’आज शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स से पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स सिस्टम और मजबूत होगा: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी
March 14th, 02:15 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया
March 14th, 02:00 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।प्रधानमंत्री 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
March 12th, 05:30 pm
पीएम मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, पोर्ट और शिपिंग सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं। यह पहल पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।आज शुरू की गई परियोजनाओं से तमिलनाडु में ऊर्जा की उपलब्धता और कनेक्टिविटी में सुधार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: तिरुचिरापल्ली में पीएम मोदी
March 11th, 05:45 pm
पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में करीब ₹5,650 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को मजबूत करना है। इन पहलों में क्लीन एनर्जी, पेट्रोलियम से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे, रेलवे तथा ग्रामीण सड़कों के जरिए बेहतर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट शुरू किया, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिली।पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग ₹5,650 करोड की अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
March 11th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में करीब ₹5,650 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को मजबूत करना है। इन पहलों में क्लीन एनर्जी, पेट्रोलियम से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे, रेलवे तथा ग्रामीण सड़कों के जरिए बेहतर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट शुरू किया, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिली।ये सभी प्रोजेक्ट विकसित केरलम के हमारे संकल्प को सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाएंगे: एर्नाकुलम में पीएम मोदी
March 11th, 02:00 pm
पीएम मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया और इन पहलों के लिए केरलमवासियों को बधाई दी। ये प्रोजेक्ट्स पेट्रोलियम, सौर ऊर्जा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये बहु-क्षेत्रीय प्रोजेक्ट्स राज्य के समृद्ध भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होंगे।पीएम मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में 11,000 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ कर राष्ट्र को समर्पित किया
March 11th, 01:30 pm
पीएम मोदी ने केरलम के एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया और इन पहलों के लिए केरलमवासियों को बधाई दी। ये प्रोजेक्ट्स पेट्रोलियम, सौर ऊर्जा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये बहु-क्षेत्रीय प्रोजेक्ट्स राज्य के समृद्ध भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होंगे।प्रधानमंत्री 11 मार्च को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे
March 09th, 09:54 pm
पीएम मोदी 11 मार्च 2026 को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। वे केरलम के एर्नाकुलम में एनर्जी और कनेक्टिविटी से जुड़े ₹10,800 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री, अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत तीन रीडेवलप्ड रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। बाद में वे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी और रेलवे सर्विसेज को कवर करने वाले ₹5,650 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे।विकसित राजस्थान की मजबूत नींव, विकसित भारत के संकल्प को और अधिक ताकत दे रही है: पीएम मोदी
March 07th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी, हाड़ौती क्षेत्र के बदलाव पर जोर दिया
March 07th, 02:45 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।