कैबिनेट ने भारत के सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने को मंजूरी दी
May 05th, 07:22 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भारत के सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 (मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 के तहत उठाया गया है। इस कदम का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय की कार्यक्षमता को बढ़ाना और बढ़ते मामलों के बोझ को कम करके न्याय प्रक्रिया को तेज व अधिक प्रभावी बनाना है।