प्रधानमंत्री ने रेडियो की प्रसिद्ध हस्ती अमीन सयानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
February 21st, 01:02 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो की प्रसिद्ध हस्ती अमीन सयानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि अमीन सयानी जी ने भारत के प्रसारण क्षेत्र में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपने काम के जरिए अपने श्रोताओं के साथ एक विशेष संबंध स्थापित किया।