पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम
July 03rd, 03:56 pm
पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान शिव के सभी भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया। इस सुभाषितम का भाव है कि भगवान अमरनाथ के वास्तविक स्वरूप को वाणी, बुद्धि, मन, इंद्रियों या कठोर तपस्या से नहीं जाना जा सकता, बल्कि उन्हें सच्ची भक्ति के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, पवित्र यात्रा को पांच संकल्पों से जोड़ा
July 03rd, 03:53 pm
पीएम मोदी ने पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी अमरनाथ यात्रा को “हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का एक शाश्वत अध्याय” बताया। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं को एक पत्र लिखा है, जिसमें पवित्र यात्रा को पांच संकल्पों से जोड़ा गया है।