प्रधानमंत्री ने रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

November 30th, 05:17 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन का विषय 'विकसित भारत: सुरक्षा आयाम' है।

प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर को रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे

November 27th, 12:45 pm

पीएम मोदी 29-30 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। 'विकसित भारत: सुरक्षा आयाम' थीम पर आधारित इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसी दौरान प्रधानमंत्री उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

पीएम ने पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 59वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया

December 01st, 07:49 pm

पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में 59वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने राष्ट्रपति पुलिस पदक वितरित किए और सुरक्षा चुनौतियों जैसे डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और डीप फेक पर चर्चा की। उन्होंने इन खतरों से निपटने के लिए भारत के डबल एआई - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एस्पिरेशनल इंडिया - का उपयोग करने पर जोर दिया।

पीएम 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक भुवनेश्वर में अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक सम्मेलन में भाग लेंगे

November 29th, 09:54 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 नवंबर से 1 दिसंबर, 2024 तक स्टेट कन्वेंशन सेंटर, लोक सेवा भवन, भुवनेश्वर, ओडिशा में अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक सम्मेलन – 2024 में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री ने पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया

January 07th, 08:34 pm

पीएम मोदी ने 6 और 7 जनवरी, 2024 को राजस्थान के जयपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 58वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया। नए आपराधिक कानूनों के अधिनियमन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इन कानूनों के लागू होने से आपराधिक न्याय प्रणाली में बहुत बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नए आपराधिक कानून; 'सिटीजन फर्स्ट, डिग्निटी फर्स्ट और जस्टिस फर्स्ट' की स्पिरिट के साथ बनाए गए हैं और पुलिस को अब 'डंडा' के बजाय 'डेटा' के साथ काम करने की जरूरत है।