प्रधानमंत्री ने रायसीना डायलॉग 2026 में भाग लिया
March 05th, 08:31 pm
पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 में भाग लिया। X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का ज्ञानवर्धक भाषण सुना, जिसमें उन्होंने कई विषयों पर बात की।फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर भारत-फिनलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
March 05th, 08:03 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को दोहराया। यह मित्रता आपसी सम्मान, डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ जैसे मूल्यों पर आधारित है, साथ ही वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।फिनलैंड नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण पार्टनर है: भारत-फिनलैंड जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
March 05th, 11:55 am
भारत-फिनलैंड की जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को एक सम्मानित विचारक बताते हुए उनकी प्रशंसा की और आयरनमैन ट्रायथलॉन कम्प्लीट करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने भारत और फिनलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने नोकिया के मोबाइल फोन, नुमालीगढ़ रिफाइनरी और चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल को दोनों देशों की साझेदारी के प्रमुख उदाहरण बताया।प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया
March 04th, 12:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेलीफोन कॉल की
August 27th, 08:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने टेलीफोन कॉल की।पीएम मोदी से रिपब्लिक ऑफ फिनलैंड के प्रेजिडेंट महामहिम श्री अलेक्जेंडर स्टब ने फोन पर बात की
April 16th, 05:45 pm
प्रधानमंत्री मोदी से रिपब्लिक ऑफ फिनलैंड के प्रेजिडेंट महामहिम श्री अलेक्जेंडर स्टब ने फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने सुखद और सार्थक चर्चा की, जिसमें भारत-फिनलैंड संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उन्होंने डिजिटलाइजेशन, सस्टेनेबिलिटी, AI, 5G/6G और क्वांटम टेक में अधिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और रीजनल व ग्लोबल विषयों पर अपने विचार साझा किए।