जब भारत और कनाडा एक साथ खड़े होते हैं, तो हम पूँजी और क्षमता की एक बड़ी आर्थिक ताकत बनाते हैं: भारत-कनाडा सीईओ फोरम में पीएम मोदी
March 02nd, 02:30 pm
भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया, जो आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को लेकर कुछ सुझाव साझा किए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह साझेदारी केवल देशों की राजधानियों तक सीमित न रहकर राज्यों और प्रांतों तक फैलनी चाहिए।प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की
June 18th, 08:02 am
पीएम मोदी ने G7 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों के महत्व की पुष्टि की और क्लीन एनर्जी, डिजिटल ट्रांजिशन, आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस, LNG, फूड सिक्योरिटी, क्रिटिकल मिनरल्स, हायर एजुकेशन, मोबिलिटी तथा सप्लाई-चेन रेजिलिएंस जैसे क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।