NCC भारत की युवाशक्ति को आत्मविश्वासी बनाने वाला एक आंदोलन है: दिल्ली में वार्षिक NCC रैली में पीएम मोदी
January 28th, 04:00 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।पीएम मोदी ने दिल्ली में वार्षिक NCC पीएम रैली को संबोधित किया
January 28th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत श्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत ने कई देशों के साथ जो FTA साइन किए हैं, जिनमें हाल ही में हुआ भारत-EU FTA भी शामिल है, उनसे युवाओं के लिए अनगिनत मौके बनेंगे। पीएम ने यह भी कहा कि देश में एक नई परंपरा शुरू की जानी चाहिए, जिसके तहत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार वोट देने वालों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए।प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
January 28th, 11:22 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती जिले में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा, “इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं।”प्रधानमंत्री ने श्री अजीत पवार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
January 28th, 11:16 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री अजीत पवार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि श्री अजीत पवार जी महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी एक कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका संकल्प भी सराहनीय था। श्री मोदी ने कहा, उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।प्रधानमंत्री ने श्री देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी
December 05th, 08:45 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री देवेन्द्र फडणवीस को बधाई दी है। उन्होंने श्री एकनाथ शिंदे और श्री अजित पवार को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। श्री मोदी ने महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।