जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट, भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़कर पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाते हैं: भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी

July 02nd, 03:35 pm

भारत- जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा, जिसमें पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ संवाद कर भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगले दशक में भारत में जापानी निवेश 10 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से ज्यादा हो।

भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर आज दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है: राइजिंग भारत समिट में पीएम मोदी

February 27th, 08:30 pm

पीएम मोदी ने राइजिंग भारत समिट को संबोधित किया, और Strength Within थीम पर अपने विचार रखे। पिछले 11 वर्षों में भारत की यात्रा का उल्लेख करते हुए पीएम ने देश के सामर्थ्य को फिर से मजबूत करने, आर्थिक आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पिछली औद्योगिक क्रांतियों में, भारत और ग्लोबल साउथ सिर्फ फॉलोअर थे, जबकि AI के दौर में, भारत फैसलों का साझेदार है और उन्हें दिशा भी दे रहा है।

पीएम मोदी ने ‘नेटवर्क18 राइजिंग भारत समिट’ को संबोधित किया

February 27th, 08:00 pm

पीएम मोदी ने राइजिंग भारत समिट को संबोधित किया, और Strength Within थीम पर अपने विचार रखे। पिछले 11 वर्षों में भारत की यात्रा का उल्लेख करते हुए पीएम ने देश के सामर्थ्य को फिर से मजबूत करने, आर्थिक आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पिछली औद्योगिक क्रांतियों में, भारत और ग्लोबल साउथ सिर्फ फॉलोअर थे, जबकि AI के दौर में, भारत फैसलों का साझेदार है और उन्हें दिशा भी दे रहा है।

AI की उपलब्धियों से लेकर T20 वर्ल्ड कप तक, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की प्रगति को उजागर किया

February 22nd, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय मूल के क्रिकेटरों, अंगदान, नदी उत्सव, डिजिटल सुरक्षा और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा। पीएम ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति से उनके गहरे जुड़ाव का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय AI स्टार्टअप्स के साथ राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता की

January 08th, 02:48 pm

पीएम मोदी ने भारतीय AI स्टार्टअप्स के साथ एक राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें समाज में परिवर्तन लाने में AI के महत्व पर प्रकाश डाला गया। AI स्टार्टअप्स ने देश में AI इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता की सराहना की। बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया के सामने एक ऐसा अनूठा AI मॉडल प्रस्तुत करना चाहिए जो मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड की भावना को दर्शाता हो।